ओमिक्रॉन वैरियंट के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग की टीम ने दो दिन पहले ताइवान से आए एक परिवार के तीन लोगोें के गांव गुवानी में आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिया। व्यक्ति प्रशासन को बिना सूचना दिए घर आ गया था। इसके अलावा सीहमा स्कूल में भी 308 सैंपल लिए गए।
टीम के इंचार्ज एमटी सत्येंद्र चौहान ने बताया कि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट दो दिन में आएगी। ओमिक्रॉन वैरियंट के संक्रमण को रोकने के लिए सीएमओ डॉ. अशोक कुमार व डिप्टी सीएमओ डॉ. हर्ष चौहान व अटेली कार्यकारी एसएमओ डॉ. विजय यादव के मार्गदर्शन में मोबाइल टीम ने फिर से सैंपलिंग तेज कर दी है। टीम में एलटी सोमवीर, अखिल, स्वास्थ्य कर्मी हवासिंह, नीरज ने भी सहयोग किया। एमटी सत्येंद्र चौहान ने बताया कि ओमिक्रॉन वैरियंट को रोकने के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं।