फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   THREE NEW COURSES WILL BE STARTED IN HCU

हकेविवि में तीन इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों की होगी शुरुआत

Sat, 07 Aug 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
THREE NEW COURSES WILL BE STARTED IN  HCU
हकेंविवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार। - फोटो : Narnol
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि), महेंद्रगढ़ नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 से अपने यहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को ध्यान में रखते हुए तीन नए इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों की शुरूआत करने जा रहा है। इन नए पाठ्यक्रमों में बीएससी-एमएससी (भौतिकी), बीएससी-एमएससी (रसायन विज्ञान), बीएससी-एमएससी (गणित) शामिल हैं। इन तीनों ही नए पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटों के लिए दाखिले केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2021 के माध्यम से होंगे। जिसकी आवेदन प्रक्रिया अन्य पाठ्यक्रमों के साथ जल्द ही शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि ये तीनों ही पाठ्यक्रम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को केंद्र में रखते हुए शुरु किए जा रहे हैं और इनके माध्यम से विद्यार्थी बारहवीं के बाद सीधे स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई कर पाएंगें। कुलपति ने कहा कि इन पाठ्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से आधुनिक बदलावों के अनुरूप तैयार किया गया है। जिसमें अकादमिक विशिष्टता के साथ-साथ रोजगारउन्मुखता व आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन

सीयूसीईटी-2021 परीक्षा के आधार पर होगा प्रवेश
विश्वविद्यालय की ओर से नियुक्त केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी)-2021 के नोडल ऑफिर डॉ. फूल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय तीन नए इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों को शुरू करने जा रहा है। ये तीनों पाठ्यक्रम मौलिक विज्ञान पीठ के अंतर्गत शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि तीनों ही पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय में उपलब्ध शेष स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ शुरु होगी और केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी)-2021 के माध्यम से विद्यार्थियों के दाखिले लिए जाएंगे। नए पाठ्यक्रमों के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को एक्जिट का विकल्प दिए जाने की भी योजना है। डॉ. फूल सिंह ने बताया कि पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया की घोषणा के साथ ही इनमें दाखिले हेतु आवश्यक योग्यता की भी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed