फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three medical mobile units left, CMO gave the green signal

Mahendragarh-Narnaul News: तीन मेडिकल मोबाइल यूनिट रवाना, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 08 Nov 2024 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three medical mobile units left, CMO gave the green signal
फोटो नंबर-17मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएमओ धर्मेंद्र सांगवान।
नारनौल। टीबी की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार अनेक कारगर कदम उठा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर के नागरिक अस्पताल से तीन स्पेशल मेडिकल मोबाइल यूनिट को रवाना किया गया। ये तीन यूनिट 100 दिनों में जिले के 365 गांवों में जाकर वहां लोगों की जांच करेगी।
विज्ञापन

प्रत्येक यूनिट में विशेषज्ञ सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही जांच करने के लिए इन मोबाइल वैन में एक मिनी एक्स-रे मशीन भी लगाई गई है। इस संबंध में सिविल सर्जन धर्मेंद्र सांगवान ने बताया कि केंद्र व हरियाणा सरकार टीबी की बीमारी को लेकर काफी गंभीर है। सरकार का उद्देश्य है कि 2025 तक देश से टीबी की बीमारी को जड़ से खत्म कर दिया जाए। हालांकि डब्लूएचओ ने टीबी की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए 2030 तक का लक्ष्य रखा है, जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए साल 2025 तक का समय तय किया है। ताकि डब्लूएचओ के टारगेट से पहले ही देश में इसे पूरा कर लिया जाए। इसी को लेकर आज 100 दिनों के लिए नागरिक अस्पताल से इन तीन मोबाइल वैन को रवाना किया गया है। ये तीनों वैन 100 दिन के अंदर जिले के सभी गांव में जाकर टीबी के मरीजों की पहचान कर उनका इलाज करेगी।
विज्ञापन

डीसी रहे व्यस्त, सर्जन ने दिखाई हरी झंडी
डीसी विवेक भारती को लघु सचिवालय परिसर से तीनों वैन को रवाना करना था। लेकिन, डीसी एक रक्तदान शिविर में व्यस्त हो गए और निर्धारित समय में नहीं पहुंचे। इस पर सिविल सर्जन वैन लेकर अस्पताल परिसर पहुंचे और खुद ही हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed