फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three masked miscreants robbed cash worth two lakhs absconding, police are checking CCTV footage

तीन नकाबपोश बदमाश दो लाख की नकदी लूट हुए फरार, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Sat, 09 Oct 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three masked miscreants robbed cash worth two lakhs absconding, police are checking CCTV footage
फोटो संख्या: 82 से 83
विज्ञापन

तीन नकाबपोश बदमाश दो लाख की नकदी लूटकर फरार
- बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे बाइक सवार से हुई लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। बैंक से 5.50 लाख रुपये निकालकर घर जा रहे बाइक सवार ग्रामीण से बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने रुपयों भरा बैग छीन लिया। बैग की छीनाझपटी में ग्रामीण घायल भी हो गया। इसके बावजूद लुटेरे रुपयों भरा बैग छीनकर बड़ी आसानी से बाइक पर सवार होकर रफूचक्कर हो गए है। ग्रामीण ने बताया कि बदमाशों ने जिस बाइक से वारदात को अंजाम दिया वह सफेद रंग की थी लेकिन उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। बैग जिस बैग को छीन ले गए उसमें दो लाख रुपये थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों की तलाश में जुट गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सका।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कुरहावटा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसने महेंद्रगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक से साढ़े पांच लाख रुपये निकाले। इसमें उसने दो लाख रुपये बैंक में ही सिसोठ निवासी एक परिचित महिला को दे दिए। इसके बाद वह रतन कांपलेक्स पहुंचा तथा अपने एक परिचित को डेढ़ लाख रुपये दे दिए। ऐसे में कृष्ण कुमार के पास दो लाख रुपये बचे। इन रुपयों को बैग में लेकर वह अपनी बाइक से घर कुरहावटा जाने के लिए निकला। रास्ते में रिवासा स्थित सीसोठ नहर के पास पहुंचा एक सफेद रंग की बाइक उसकी बाइक के आगे आ लगी। बाइक पर तीन नकाबपोश लोग सवार थे। बाइक से एक युवक उतरकर आया तथा उससे बैग छीनने लगा। इस दौरान हुई हाथापाई में कृष्ण कुमार रास्ते में गिरने की वजह से घायल हो गए। इतने में मौका पर बदमाश उसका नोटों से भरा बैग लेकर बाइक से रफूचक्कर हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस सड़क मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगलाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। थाना प्रभारी राजबीर की देखरेख में टीम ने पहुंचकर जानकारी जुटाकर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

वर्जन:
सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस के 10 कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। तीनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed