{"_id":"6924ab147def7a1aa708ca35","slug":"three-main-roads-of-the-city-will-be-renovated-approval-is-expected-by-december-narnol-news-c-203-1-mgh1006-121905-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर की तीन मुख्य सड़कों का होगा जीर्णोद्धार, दिसंबर तक मंजूरी मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर की तीन मुख्य सड़कों का होगा जीर्णोद्धार, दिसंबर तक मंजूरी मिलने की उम्मीद
Tue, 25 Nov 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-63 गेशाला रोड पर उखड़ी पड़ी रोड़ियां---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की तीन मुख्य सड़कों का जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए नगर पालिका ने एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा है और मंंजूरी मिलने पर बजट प्रस्ताव भेजा जाएगा। फिलहाल प्रस्ताव के आधार पर सड़कों का सर्वे हुआ है। दिसंबर तक मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
शहर का गोशाला रोड से सेहलंग, बाघोत सहित क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों को जोड़ता है। यह शहर का सबसे व्यस्तम रोड है। इसका निर्माण नगर पालिका की ओर से लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 50 लाख रुपये के बजट का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है।
इस समय यह सड़क बदहाल अवस्था में है। दिनभर वाहनों के आवागम से धूल के उठने वाले गुब्बार से आमजन एवं दुकानदार परेशानी उठा रहे हैं। दुकानदारों व राहगीरों को पूरे दिन धूल फांकनी पड़ती है और सामान भी धूल से भर जाता है।
विज्ञापन
सड़क में गड्ढे होने के कारण वाहन भी नहीं निकल पाते और दुपहिया वाहन गड्ढे में फंसकर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। अगर इस सड़क का निर्माण कार्य होगा तो दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी राहत मिलेगी।
इसी तरह शहर का सिनेमा रोड शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को भी जोड़ता है। यह शहर के सभी बाजारों का मुख्य रास्ता है। इसी पर सबसे अधिक नागरिक सुविधा कार्यालय व संस्थान हैं।
सड़क में गड्ढे होने के कारण वाहनों का प्रतिदिन जाम लगा रहता है। चालक आसानी से निकलने के लिए गलत दिशा का प्रयोग करते हैं। इसके कारण सड़क पर जाम लग जाता है।
इसी तरह डूलाना रोड भी 50 से अधिक गांवों को जोड़ता है। फिलहाल इसकी रोड़ियां उखड़ चुकी हैं और वाहन चालकों का आवागमन दुभर बना हुआ है। प्रतिदिन सड़क से हजारों वाहनों का आवागमन रहता है और सड़क कच्ची होने के कारण बारिश में पानी जमा हो जाता है। इसकी भी लोगों को लंबे समय से निर्माण की आस है लेकिन अभी तक रोड की निर्माण प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई है।
दिसंबर में मंजूरी मिलने की उम्मीद
अब नगर पालिका की ओर से पांचों सड़कों के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार किया गया है। गत दिनों फरीदाबाद की टीम ने सड़कों का सर्वे किया और इसकी रिपोर्ट तैयार की। अब दिसंबर में निर्माण के लिए के लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- --
वर्जन:
शहर की मुख्य सड़कों के लिए निर्माण का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इसकी मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल सड़कों का सर्वे किया गया है और दिसंबर में निर्माण प्रक्रिया को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।-रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका, महेंद्रगढ़