Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three dead, 14 injured in collision between two pickup trucks

Mahendragarh-Narnaul News: दो पिकअप की भिड़ंत में तीन की मौत, 14 घायल

Thu, 12 Nov 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three dead, 14 injured in collision between two pickup trucks
फोटो संख्या:69 राजस्थान के गांव भालोठ के नजदीक आमने- सामने की टक्कर से क्षतिग्रस्त पिकअप---संवा
महेंद्रगढ़। राजस्थान के झुंझुनू जिले में गांव भालोठ के पास दो पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में महेंद्रगढ़ के गांव निहालोठ निवासी सुभाष (70) की दिन में मौत हो गई जबकि करीब 14 लोग घायल हुए। देर रात इलाज के दौरान सेहलंग की रामप्यारी (85) और सुमन (55) ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसा हरियाणा सीमा से करीब एक किलोमीटर दूर हुआ। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेवाड़ी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

एक पिकअप में सवार लोग महेंद्रगढ़ के गांव सेहलंग से घासेड़ा में एक बुजुर्ग के निधन पर शोक कार्यक्रम में जा रहे थे। दूसरी पिकअप में सवार लोग राजस्थान के गांव निहालोठ से महेंद्रगढ़ के गांव दुलोठ निवासी जगदीश के निधन पर शोक जताने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल कृष्ण कुमार ने बताया कि सड़क किनारे एक किसान कड़बी की कटाई करवा रहा था। इससे उठी धूल के कारण सड़क पर दिखाई देना कम हो गया। दोनों चालकों को सामने से आता वाहन नजर नहीं आया और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक पिकअप पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल सुभाष को महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद दोनों गांवों में शोक का माहौल है।
एसएमओ डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि अस्पताल में चार मरीज आए थे और चारों का इलाज किया गया। एक महिला के परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। उन्होंने बताया कि सभी मरीज ठीक हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है।

पचेरी थाना के एएसआई शीशराम ने बताया कि मामला राजस्थान पुलिस के पास है। अभी कोई शिकायत नहीं आई है। दोनों महिलाओं की मौत की जानकारी नहीं है।
घायलों की हालत
कृष्ण को मुंह, कमर और पैरों में चोट आई है। उनकी पत्नी के 8 एक्स-रे किए गए जिनमें डॉक्टरों ने कमर के पास मांस फटने की बात कही। एक अन्य महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि उसका कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया है। राजस्थान पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed