फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three Acres of Fodder Reduced to Ashes in Fire; Questions Raised Over Fire Brigade's Delay

Mahendragarh-Narnaul News: आग लगने से तीन एकड़ कड़बी जलकर राख, फायर ब्रिगेड की देरी पर उठे सवाल

Mon, 25 May 2026 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three Acres of Fodder Reduced to Ashes in Fire; Questions Raised Over Fire Brigade's Delay
फोटो संख्या:72- ककराला अंडरपास के पास कड़बी में लगी  आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी--संवाद
कनीना। क्षेत्र में ककराला अंडरपास के पास रविवार को आग लगने से किसान राकेश तीन एकड़ कड़बी जलकर राख हो गई। अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। राकेश ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत फायर विभाग को दी गई लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक अधिकांश कड़बी जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

हरेंद्र शर्मा, कृष्ण सिंह मास्टर, पूर्व पार्षद मोहन सिंह, कंवरसेन वशिष्ठ सहित अन्य लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक के दूसरी ओर बनाए गए फायर स्टेशन का फिलहाल लोगों को कोई विशेष लाभ नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि रेलवे फाटक पर पुल निर्माण कार्य के चलते आने-जाने का मार्ग अवरुद्ध पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे में आगजनी जैसी घटनाओं के दौरान फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी देरी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि फायर स्टेशन तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग पहले से तैयार किया जाना चाहिए था। यदि भविष्य में किसी बड़े स्तर की आगजनी की घटना होती है तो देरी के कारण भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed