फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three accused of fetal sex test were produced in court and taken on remand

भ्रूण लिंग जांच के तीन आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया

Mon, 20 Dec 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three accused of fetal sex test were produced in court and taken on remand
जिला स्वास्थ्य विभाग और थाना सदर महेंद्रगढ़ की टीम द्वारा अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था। पुलिस द्वारा पकड़ी गई एक महिला और दो पुरुषों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान संदीप, प्रमोद व आशा के रूप में हुई है। थाना सदर महेंद्रगढ़ में आरोपियों के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट, आईएमसी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि महेंद्रगढ़ के आसपास के क्षेत्र में गर्भ में पल रहे लिंग की जांच करने वाला गिरोह सक्रिय है। भ्रूण लिंग की जांच के नाम पर गिरोह द्वारा 50 से 55 हजार रुपये लिए जा रहे है। सूचना पर सिविल सर्जन द्वारा स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गठित की गई। एक महिला को फर्जी ग्राहक के रूप में तैयार किया गया।
विज्ञापन

55 हजार रुपये में तय हुई थी जांच
गिरोह की तरफ से भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए 55 हजार रुपये जांच के लिए तय किए गए। टीम द्वारा तैयार किए गए डिकॉय पेशेंट को महेंद्रगढ़ रोड जोनावास मोड़ पर बुलाया गया। वहां पहुंचने पर गिरोह के सदस्यों ने 55 हजार रुपये की राशि ले ली और डिकॉय पेशेंट को लेकर नांगल सिरोही पहुंचे। टीम ने गिरोह का पीछा करते हुए पकड़ लिया और मशीन व नकदी बरामद कर ली। स्वास्थ्य विभाग और थाना सदर महेंद्रगढ़ की टीम ने सदर थाना महेंद्रगढ़ में गिरोह में शामिल आरोपियों के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट, आईएमसी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को हुई थी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभारी डॉ. हर्ष चौहान की देखरेख में डॉ. पवन यादव व अशोक कुमार द्वार पुलिस का सहयोग से छापा मारा गया था। इस दौरान लिंग जांच में प्रयोग की गई मशीनों को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रभारी डॉ. हर्ष चौहान की तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed