फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Threatened to assault an elderly person

Mahendragarh-Narnaul News: बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी धमकी

Fri, 19 Jan 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Threatened to assault an elderly person
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी के गांव इकबालपुर नंगली में एक बुजुर्ग के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में इकबालपुर नंगली निवासी 62 वर्षीय शेरसिंह ने बताया कि गत 12 दिसंबर को दोपहर करीब 1.30 बजे वह गांव के पंचायत भवन के सामने से अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहा था। तभी शेरसिंह व उसके साथ एक अन्य व्यक्ति ने उसकी मोटरसाइकिल जबरदस्ती रुकवा ली और शेरसिंह ने कहा कि उसे बिजली पोल खड़ा करवाने का मजा चखाता हूं। उसके बाद उन्होंने एक स्प्रे उसकी आंखों पर चला दिया। वहीं शेर सिंह ने पास में पड़ी सिमेंट की टाइल उठाकर उसके सिर व छाती पर मारी, जिससे वह गिर गया। इसके बाद शेरसिंह व दूसरे व्यक्ति ने थप्पड़ व लात घुसे मारे। जब उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोगों ने उसे उन लोगाें से छुड़वाया। इस पर शेरसिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि शेरसिंह उससे राजनीतिक रंजिश रखता है क्योंकि पिछले सरपंच चुनाव में उसने उसके भाई के खिलाफ वोट डाला था। वर्तमान में बिजली बोर्ड द्वारा उसके प्लॉट के सामने नया बिजली पोल लगाए जाने पर वह एतराज रखता है और इसी वजह से उसने उसके ऊपर जानलेवा हमला करके चोटें मारी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed