{"_id":"5f9315388ebc3e9b88175ab2","slug":"threatened-on-whatsapp-and-asked-for-rs-5-lakh-narnol-news-rtk5797732146","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर धमकी देकर 5 लाख रुपये मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप पर धमकी देकर 5 लाख रुपये मांगे
विज्ञापन
कनीना। खंड के गांव गाहड़ा निवासी सज्जन सिंह को व्हाट्सएप पर धमकी देकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी है। आरोपी ने सज्जन सिंह को कहा कि जिस तरह से गाड़ी जलाई उसी तरह से औकात दिखा देंगे। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में शिकायत में गांव गाहड़ा निवासी सज्जन सिंह ने कहा कि उसके पास दो मोबाइल फोन हैं। दोनों फोन नंबरों पर दो अलग-अलग फोन नंबरों से व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी जा रही है। 17 अक्तूबर से आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। इसमें आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा दो दिन के अंदर जिंदा जला देंगे। धमकी देने वालों ने पांच लाख रुपये भी मांगे हैं। इस प्रकार महेंद्रगढ़ में ब्रेेजा गाड़ी जलाई उसी प्रकार तुझे भी जला देंगे। धमकी देने वाला जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करता है। आरोपी खुद को उच्च जाति से संबंधित बताता है। सज्जन सिंह ने कहा उसके परिवार और उसे जान का खतरा है। शिकायत के आधार पर कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सज्जन सिंह ने बताया कि अब दो की बजाय चार फोन नंबरों से व्हाट्स एप कॉल और मैसेज आ रहे हैं, उसने इन सभी को ब्लॉक कर दिया है। धमकियों का स्क्रीन शॉट लेकर पुलिस में भेज दिया है। पुलिस ने शिकायत पर 384/506/3-एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ विनय कुुमार ने कहा शिकायत दर्ज की जा चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।