{"_id":"67bcc8fedc3fb925080a347f","slug":"threat-to-kill-chairperson-panchayat-committee-member-meets-sp-narnol-news-c-196-1-nnl1003-121735-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चेयरपर्सन को जान से मारने की धमकी, एसपी से मिले पंचायत समिति सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चेयरपर्सन को जान से मारने की धमकी, एसपी से मिले पंचायत समिति सदस्य
विज्ञापन
फोटो नंबर- 07एसपी को ज्ञापन सौंपने जाते चेयरमैन व सरपंच। संवाद
- फोटो : संवाद
नारनौल। महेंद्रगढ़ पंचायत समिति संघ की चेयरपर्सन धौली यादव को मिल रही धमकियों के विरोध में सोमवार को जिला महेंद्रगढ़ की पंचायत समिति सदस्यों, चेयरमैन और सरपंचों ने जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने धोली देवी को धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
एसपी को दी शिकायत में पंचायत समिति नांगल चौधरी की चेयरपर्सन धोली देवी ने बताया कि गत 16 फरवरी को समय करीब रात 10 बजे उसके घर के बाहर एक सफेद बोलेरो कार आकर रुकी। उसमें बिल्लूराम उर्फ सज्जन उतरा और जोर जोर से गालियां देने लगा। आवाज सुनकर उसकी सास ने दरवाजा खोला तो वह धक्का देकर अंदर घुस गया व बार बार उसके पति का नाम लेकर उसको जान से मारने की कह रहा था। जब विरोध किया तो उसने गालियां देते हुए कहा कि तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार दूंगा और दोबारा आने की बात कहकर वहां से चला गया।
उन्होंने थाने में शिकायत दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायत में लिखा है कि उसने घर आने से पूर्व उसके पति के फोन पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसका ऑडियो रिकॉर्ड मौजूद है। ज्ञापन देने वालों में पंकज चेयरमैन, विनोद चेयरमैन, राजकुमार चेयरमैन, राजेंद्र चेयरमैन सहित अनेक सरपंच व पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे।