{"_id":"68ec08388f1d88e0ad0ba970","slug":"thousands-of-liters-of-water-flowing-in-the-open-due-to-pipeline-leakage-narnol-news-c-196-1-nnl1004-130956-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पाइप लाइन लीक होने से हजारों लीटर खुले में बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पाइप लाइन लीक होने से हजारों लीटर खुले में बह रहा पानी
Mon, 13 Oct 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए गांव गांव में जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सरकार स्कूल आंगनबाड़ी व जगह-जगह स्लोगन लगाकर भी लोगों को जागरूक कर रही है।
इसके बाद भी पाइप लाइन लीकेज होने से हजारों लीटर पानी प्रतिदिन खुले में बह रहा है। अब 6 माह से अधिक समय से खोड़मा नदी के पास जनस्वास्थ्य विभाग की पाइप लाइन लीक है। इससे मुख्य मार्ग पर भी जलभराव रहता है। मार्ग से कई बार विभाग के कर्मचारी भी गुजरते हैं लेकिन किसी ने भी समस्या को दूर करने का प्रयास नहीं किया।
बता दें कि जनस्वास्थ्य विभाग खटोटी व खोड़मा जलघर से आसपास के 24 से अधिक गांवों में पीने के पानी की सप्लाई करता है लेकिन इन दोनों जलघरों तक पहुंचने से पहले ही पानी व्यर्थ सड़क पर बह रहा है। इस तरह पानी व्यर्थ बहने से गांवों में पानी की सप्लाई तो प्रभावित होती है। पाइप लाइन से नांगल काठा, चिंडालिया, बापड़ोली, जैलाफ, मोहनपुर, डोहर, खोड़मा, खटोटी, गोद बलाहा सहित अनेक गांवों में सप्लाई होती है।