फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thousands of citizens practiced yoga together amidst drizzle

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बूंदाबांदी के बीच हजारों नागरिकों ने एक साथ किया योगाभ्यास

Tue, 21 Jun 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Thousands of citizens practiced yoga together amidst drizzle
योग करते राज्य मंत्री डीसी,एसपी अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘मानवता के लिए योग’ थीम के साथ मंगलवार को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित शिविर में हजारों नागरिकों ने बूंदाबांदी के बीच यौगिक क्रियाएं कीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव रहे। एनआईसी की ओर से लगाए गए प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग की ओर से आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव ने कहा कि योग देश की पुरातन पद्धति है। इसे विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में इसका प्रस्ताव रखा था। इसके बाद पूरे विश्व में इसकी स्वीकार्यता बढ़ी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हर वर्ष योग का सफल आयोजन किया जाता है। हरियाणा सरकार ने योग को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा योग आयोग का गठन किया है। उन्होंने कहा कि योग जीवन जीने की शैली है। योग करने वाला व्यक्ति निरोगी रहता है। योग हमें प्रकृति के नजदीक ले जाता है जिससे हमारा जीवन सुखमय और रोग रहित होता है।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम में सहयोग देने पर मुख्य अतिथि ने पतंजलि योग समिति के निलेश मुद्गिल और बजरंग जांगिड़ को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से ब्रह्मकुमारी कमलेश और अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विद्यार्थियों के लिए योग जरूरी: डॉ. आभीर
कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने कहा कि योग मनुष्य को नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर ले जाता है। विशेषकर विद्यार्थियों के लिए योग बहुत ही जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से योग करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, नगराधीश डॉ. मंगल सैन, भाजपा प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अजीत सिंह, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के उपनिदेशक परसराम व डॉ सतीश आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed