फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Those without masks and vaccinations did not get a chance to travel in the bus.

बिना मास्क और वैक्सीनेशन वालों को बस में सफर करने का मौका नहीं मिला

Sat, 01 Jan 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Those without masks and vaccinations did not get a chance to travel in the bus.
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर युवक से मास्क व वैक्सीनेशन की जानकारी लेते बस स्टैंड इंचार्ज सुरेश। संव - फोटो : Narnol
सरकार की गाइड लाइन के अनुसार शनिवार से सख्ती शुरू कर दी गई है। सार्वजनिक स्थानों बस स्टैंड और अस्पतालों में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं दिखा पाने वालों को प्रवेश नहीं दिया गया। एसडीएम द्वारा सभी विभागों को पत्र भेजकर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की जांच उपरांत ही कार्यालयों में प्रवेश के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन

सोमवार को जिनके पास वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं होगी उनके किसी भी कार्यालय में काम नहीं होंगे। शनिवार को अवकाश होने के कारण अधिक भीड़ नहीं रही। एसडीएम के आदेशों के बाद लघु सचिवालय में भी सोमवार से सख्ती की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए मुख्य द्वार पर जांच केंद्र बनाकर मास्क व सैक्सीनेशन जांच आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन

बिना वैक्सीनेशन नहीं कर पाए सफर
बस स्टैंड इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि टिकट काउंटर पर वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र दिखाने वालों को ही टिकट दिया गया। शनिवार को करीब 15 यात्रियों के पास वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं मिला, जिनको वापस भेज दिया गया। सोमवार से बस स्टैंड के दोनों मुख्य द्वारों के पास चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर मास्क व वैक्सीनेशन की जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा। बस स्टैंड परिसर में बोर्ड लगाकर वैक्सीनेशन व मास्क के लिए चेतावनी संकेत भी लगाए जाएंगे। बिना वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र व मास्क के किसी भी सूरत में बस स्टैंड परिसर में एंट्री पर बैन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क रेल में यात्रा पर अब होगा जुर्माना
महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक अशोक यादव ने बताया कि शनिवार से सख्ती शुरू कर दी गई है। बिना मास्क स्टेशन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा बिना मास्क यात्रा करते मिले तो सीधे जुर्माना होगा। अनाउंसमेंट करके भी यात्रियों को मास्क के लिए प्रेरित किया जाता है। प्लेटफार्म पर ट्रेन आते ही यात्रियों की जांच की जाती है। बिना मास्क वालों पर जुर्माना किया जा रहा है।

सोमवार से किसी भी कार्यालय में बिना मास्क व वैक्सीन सर्टिफिकेट के एंट्री नहीं दी जाएगी। विभागों के अधिकारियों को पत्र जारी कर आदेश दिए जा चुके हैं। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही कार्य किए जाएंगे। कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों की तैनाती कर जांच के उपरांत ही इंट्री दी जाएगी। दिनेश कुमार, एसडीएम ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed