फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   This election is issue-free, with candidates avoiding negotiating local issues

Mahendragarh-Narnaul News: मुद्दा विहीन है इस बार का चुनाव, स्थानीय मुद्दों पर बातचीत करने से बच रहे हैं प्रत्याशी

Sat, 11 May 2024 11:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 11 May 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
This election is issue-free, with candidates avoiding negotiating local issues
फोटो संख्या:64-सतनाली चौक पर चुनावी चर्चा करते सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य--स्रोत-- संवाद
महेंद्रगढ़। आगामी लोक सभा चुनावों को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार खूब गर्म है। चौपालों से लेकर मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों में लोग भी खूब बनते-बिगड़ते समीकरणों पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि लोगों का कहना है कि इस बार का चुनाव मुद्दा विहीन है, क्योंकि आईएमटी, क्षेत्र में पर्याप्त नहरी पानी की उपलब्धता, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, शहर के लंबे समय से अटके विकास कार्याें, महेंद्रगढ़ को अलग जिला बनाने, दौंगड़ा अहीर को उप तहसील का दर्जा देने, विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े अधिकारियों के पदों पर नियुक्ति सहित अन्य स्थानीय मुद्दों पर कोई चर्चा तक नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब अमर उजाला की टीम चुनावों पर लोगों की राय व राजनीतिक हलचल के बारे में जानने के लिए शहर के महाराणा प्रताप चौक स्थित सोशल वेल्फेयर फाउंडेशन के कार्यालय पर पहुंची तो लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। वेलफेयर के प्रधान तेजपाल प्रजापत, महेश झूक, संदीप, पवन मालड़ा, दिनेश ढाढोत, सोनू खायरा, साहिल व विजय सहित अन्य युवाओं ने बताया कि इस बार का चुनाव केवल आरोप-प्रत्यारोप का है। क्षेत्रीय मुद्दों पर कोई भी प्रत्याशी चर्चाओं से बचते नजर आ रहे हैं, क्योंकि महेंद्रगढ़ जिले में लंबे समय से विकास को लेकर कोई बड़ी परियोजना नहीं आई है। साथ क्षेत्र के युवाओं को भविष्य रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आईएमटी जैसी परियोजनाओं पर कोई चर्चा तक नहीं है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अन्य जिलों व प्रदेशों की ओर देखने वाले महेंद्रगढ़ जिले के लिए कोई भी प्रत्याशी प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

शहर के पिछले दस सालों से अटके विकास कार्याें को लेकर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है। शहर की तमाम सड़कें बदहाल हैं, सफाई से लेकर रोशनी तक की व्यवस्था जिम्मेदार नहीं जुटा पाए हैं। पेयजल व्यवस्था को लेकर लंबे समय से कोई योजना नहीं बनी है। क्षेत्र के युवाओं के सुनहरे भविष्य को लेकर किसी भी प्रत्याशी ने कोई प्रतिक्रिया तक नहीं दी है। बड़ी पार्टियों के प्रत्याशी भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में खूब वादे कर रहे हैं, लेकिन यह घोषणा पत्र भी गत चुनावों की तरह हवा-हवाई साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed