फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thieves stole valuables including Rs. 64 thousand cash

Mahendragarh-Narnaul News: 64 हजार नकद सहित चोर ले उड़े कीमती सामान

Sat, 21 Jun 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 21 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole valuables including Rs. 64 thousand cash
नांगल चौधरी। सीआरपीएफ में तैनात एक सिपाही के बंद मकान से चोर 64 हजार रुपये सहित हजारों रुपये के सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर गए। जवान की पत्नी ने पुलिस में शिकायत भी दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी के गांव नेहरूनगर निवासी सुमन देवी ने बताया कि उसका बेटा परीक्षा की तैयारी के लिए राजस्थान के सीकर में कोचिंग ले रहा है। इसलिए वह भी उसके साथ सीकर में ही रह रही है। वहीं उसके पति सीआरपीएफ में कार्यरत हैं तथा उनकी पोस्टिंग फिलहाल उत्तराखंड के रानीखेत में है। जिसके चलते इन दिनों घर में कोई नहीं था। घर बंद रहने की वजह से चोरों ने घर का ताला तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना उनकी बहन अर्चना ने दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वह सीकर से घर पर आई तथा सामान चेक किया तो पाया कि चोरों ने घर व संदूक का दरवाजा तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने घर में सारा सामान बिखेरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर 64 हजार रुपये नकद के अलावा संदूक में रखी एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी झुमकी भी चुरा ले गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed