{"_id":"684c788a3264e2ea320eed05","slug":"thieves-entered-the-house-on-the-pretext-of-drinking-water-and-ran-away-with-mustard-were-chased-and-caught-narnol-news-c-196-1-nnl1004-125864-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पानी पीने के बहाने घर में घुसे चोर सरसों लेकर भागे, पीछा कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पानी पीने के बहाने घर में घुसे चोर सरसों लेकर भागे, पीछा कर पकड़े
Sat, 14 Jun 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। पानी पिलाने के बहाने खटोटी खुर्द में जीप सवार तीन व्यक्ति सरसों के चार कट्टे चोरी कर भाग गए। दो किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा कर खटोटी कलां में पकड़ लिया गया।
आरोपी गुलजार सिंह नुरनगर (अलवर) का और लवजीत व हरप्रीत खैरथल मंडी (तिजारा) के गुरुनानक कॉलोनी के रहने वाले हैं। खटोटी खुर्द निवासी पूर्ण सिंह ने बताया कि वह अपने ट्यूबवेल पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहा रहा है। शुक्रवार को वह खेत में काम कर रहा था। उसकी पत्नी प्रेम देवी घर पर थी। सुबह करीब 11 बजे एक जीप में तीन व्यक्ति घर पर आए और उसकी पत्नी को पानी पिलाने के लिए कहा।
इसमें से एक व्यक्ति पानी पीने के बहाने उसकी पत्नी के साथ अंदर चला गया। दो व्यक्तियों ने बैठक में से सरसों के चार कट्टे चोरी करके जीप में रख लिए और चले गए। पड़ोसी संतरा देवी ने उन्हें चोरी की सूचना दी तो उन्होंने गाड़ी का पीछा किया और गांव खटोटी कलां में तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।