फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thief broke the lock of the donation box of the temple and stole the cash

Mahendragarh-Narnaul News: चोर ने मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उड़ाई नकदी

Sun, 07 Jul 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 07 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Thief broke the lock of the donation box of the temple and stole the cash
फोटो संख्या:57- सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता मंदिर में दान पेटी का ताला तोड़ता आरोपी --स्रोत--
महेंद्रगढ़। गांव पाथेड़ा के राधा कृष्णा मंदिर से अज्ञात चोर मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर राशि चोरी कर ले गए। सदर थाना महेंद्रगढ़ को दी शिकायत में गांव पाथेड़ा निवासी जगदीश ने बताया कि छह जुलाई को मंदिर का पुजारी रामसिंह सुबह चार बजे मंदिर में पूजा करने गया था। पुजारी ने देखा मंदिर के बाहर का दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर तो देखा तो मंदिर का दानपात्र तोड़कर नीचे रखा हुआ था तथा राशि गायब थी।
विज्ञापन

हालांकि चोर द्वारा मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़ने की सारी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में चोर की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है। चोर ने दानपात्र में लगे ताले में लोहे की राॅड फंसाकर तोड़ दिया तथा सारी नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बंद मकान से नकदी और आभूषण चोरी, मामला दर्ज

नारनौल में एक बंद मकान से नकदी व आभूषण चोरी हो गए। मकान मालिक मौके पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में हुडा सेक्टर निवासी मुसद्दीलाल ने बताया कि उसके दो लड़के हैं। उनका मकान गहली रोड पर बनाया हुआ है लेकिन वह सभी हुडा सेक्टर में रहते हैं। वह काफी दिन बाद अपने मकान पर गया तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। इस दौरान चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से 30 हजार रुपये की नकदी व अंगूठी चोरी हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed