{"_id":"6963e3dd0f62d3a6fb0784b1","slug":"they-were-informed-about-the-damage-caused-by-theft-and-drug-abuse-narnol-news-c-203-1-mgh1002-123178-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चोरी व नशे से होने वाले नुकसान के बारे में कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चोरी व नशे से होने वाले नुकसान के बारे में कराया अवगत
विज्ञापन
फोटो संख्या:78- कनीना शहर थाना में चौकीदारों की बैठक लेते थाना प्रभारी सब निरीक्षक राकेश कुमार
कनीना। थाना शहर कनीना पुलिस की ओर से क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं और नशीले पदार्थों की रोकथाम को लेकर सरपंचों, चौकीदारों के साथ बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने उपस्थित लोगों को चोरी व नशे से होने वाले सामाजिक नुकसान के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि समस्याओं से निपटने के लिए पुलिस और जनता के बीच मजबूत तालमेल जरूरी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी गांवों में तत्काल प्रभाव से ठीकरी पहरा शुरू किया जाएगा। चौकीदारों और ग्रामीणों को निर्देश दिए गए कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर ठग खुद को पुलिस या जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के जरिए लोगों को डराते हैं और पैसे ऐंठते हैं। कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल पर पैसों की मांग नहीं करती। लोगों को ऐसे कॉल तुरंत काटने और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने की सलाह दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।