फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There will be open physical counseling for admission in postgraduate courses today

स्नातकोत्तर कोर्सों में दाखिले के लिए आज होगी ओपन फिजिकल काउंसिलिंग

Fri, 11 Nov 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
There will be open physical counseling for admission in postgraduate courses today
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए जारी दाखिले की प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में रिक्त सीटों के लिए शुक्रवार को ओपन फिजिकल काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने दाखिला कार्यक्रम के संबंध में स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले हेतु विद्यार्थियों को अधिकतम अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में अब तीसरी ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद रिक्त रह जाने वाली सीटों पर शुक्रवार को फिजिकल काउंसिलिंग के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) 2022 के नोडल ऑफिसर डॉ. फूल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में उपलब्ध रिक्त सीटों में दाखिले के लिए ओपन फिजिकल काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओपन फिजिकल काउंसिलिंग हेतु विद्यार्थियों को संबंधित विभाग में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे के बीच विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग में रिपोर्ट करना होगा। उन्होंने बताया कि ओपन फिजिकल काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ एक सेट फोटोकॉपी लानी आवश्यक है। डॉ. फूल सिंह ने बताया कि ओपन काउंसिलिंग का शेडयूल, रिक्त सीटों का विवरण व अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed