{"_id":"6150b9258ebc3e4716080101","slug":"there-will-be-no-loss-in-the-fields-due-to-destitute-cows-will-be-kept-in-baba-jairamdas-gaushala-narnol-news-rtk6252184138","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बेसहारा गोवंश से होने वाले नुकसान से निजात दिलाने के लिए आगे आई बाबा जयरामदास गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बेसहारा गोवंश से होने वाले नुकसान से निजात दिलाने के लिए आगे आई बाबा जयरामदास गोशाला
विज्ञापन
बाबा जयराम दास गोशाला खुड़ाना में बैठक करते ग्रामीण
- फोटो : Narnol
आकोदा। क्षेत्र के 27 गांवों के किसानों एवं ग्रामीणों ने बैठक कर अपने प्रयासों से फसलों में नुकसान करने वाले बेसहारा गोवंश को बाबा जयरामदास गोशाला खुड़ाना में पहुंचाने का निर्णय लिया। किसानों को हो रहे फसली नुकसान से बचाने के लिए बाबा जयरामदास गोशाला खुडाना की कमेटी आगे आई।
कमेटी ने किसानों से बेसहरा गोवंश को गोशाला में पहुंचाने की अपील की। इसमें उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों ने गोशाला को चारे व हर संभव आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया। अब किसान एवं ग्रामीण फसलों में नुकसान करने वाले गोवंश को अपने निजी प्रयासों से गांव खुडाना स्थित बाबा जयरामदास गोशाला पहुंचाएंगे। इसके लिए संबंधित ग्रामीणों एवं किसानों को गोशाला का आर्थिक सहयोग, गायों के लिए चारे सहित अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करना होगा।
इस दौरान आकोदा, पाली, खुडाना, भुरजट, बास, गढ़ी, बसई, खेड़ी-तलवाना, बवाना, लावन, मालड़ा, धोली, जाट, पालड़ी पनिहारा, पालड़ी बधवाना, जावा, बिजणा सहित करीब 27 गांवों से लोग पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता गोशाला जयरामदास के प्रधान लीलू सिंह ने की। श्योराज सिंह, सुंदर सिंह, दाताराम, प्रसराम, राजपाल सिंह नंबरदार, गजराज, महेंद्र, राजेश, विष्णु सिंह, दीपचंद, रतन, बिरेंद्र सिंह, फतेह सिंह, उदय सिंह सहित अनेक गांवों के किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
- यह थी समस्या
बता दें कि करीब 300 बेसहारा गोवंश लंबे समय से इन गांवों के किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था। इस समस्या से परेशान किसानों ने उपायुक्त से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगाई लेकिन किसानों को प्रशासन एवं अधिकारियों से कोई सहयोग नहीं मिला। अब किसानों की इस समस्या के समाधान के लिए बाबा जयरामदास गोशाला आगे आई है। अब किसानों को भी लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान की उम्मीद जुड़ी है।
- बेसहरा गोवंश को गोशाला में पहुंचाएं किसान
जिन किसानों की फसलों में बेसहारा गोवंश नुकसान कर रहा है अब वे ग्रामीण एवं किसान अपने प्रयासों से गोवंश को बाबा जयरामदास गोशाला में पहुंचा सकते हैं। किसानों को प्रशासन व सरकार की ओर से लंबे समय से राहत नहीं मिल रही है। गोशाला कमेटी ने किसानों की समस्या को देखते हुए बेसहारा गोवंश को गोशाला में आश्रय देने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया है। - बाबा जयरामदास गोशाला खुड़ाना प्रधान लीलू सिंह।