फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There will be competition in Hakenvi on National Sports Day

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर हकेंवि में होगी प्रतियोगिता

Tue, 26 Aug 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
There will be competition in Hakenvi on National Sports Day
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय के खेल परिसर में 27 से 29 अगस्त तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विश्वविद्यालय के सभी विभागों से खेल प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जेपी भूकर ने कहा कि यह आयोजन न केवल स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देगा, बल्कि आपसी सहयोग, अनुशासन और उत्सव की भावना को भी सुदृढ़ करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के खेल परिसर में 27 से 29 अगस्त तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें इंटर-डिपार्टमेंट फुटबॉल टूर्नामेंट, इंटर-डिपार्टमेंट वालीबॉल टूर्नामेंट, इंटर-डिपार्टमेंट टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों, शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों के लिए तीन किलोमीटर ओपन दौड़ होगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में रहने वाले स्टाॅफ के बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजन एवं खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed