फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There will be change of power in the state in the assembly elections: Dr. Manish Yadav

विधानसभा चुनावों में प्रदेश में होगा सत्ता परिवर्तन : डॉ. मनीष यादव

Tue, 16 Jul 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Jul 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
There will be change of power in the state in the assembly elections: Dr. Manish Yadav
फोटो संख्या:67- गांव छाजियावास में ग्रामीणों को संबो​धित करते आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.
महेंद्रगढ़। आप पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे बदलाव जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सोमवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव गांव निंबी छाजियावास में जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 वर्ष के शासनकाल से प्रत्येक वर्ग परेशान हैं। आप पार्टी के बदलाव जनसंवाद कार्यक्रम से प्रदेश में बदलाव की शुरूआत हो चुकी हैं। भाजपा से पूरी तरह से मोह भंग हो चुका हैं और जनता बदलाव का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा। हरियाणा प्रदेश में पहली बार पूर्ण बहुमत से आप पार्टी की सरकार बनेगी। प्रदेश में आप पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर विकास कार्य कराएं जाएंगे। डॉ. मनीष यादव ने भाजपा नेता प्रो. रामबिलास शर्मा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र में भाजपा के शासनकाल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। कांग्रेस के विधायक राव दानसिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े वादे कर रहे थे। चुनाव हारने के बाद महेंद्रगढ़ छोड़कर गुरुग्राम चले गए हैं। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही दोबारा से जनता के बीच वोट हासिल करने के लिए पहुंच जाएंगे। दोनों नेताओं ने अपने 45 साल के शासनकाल में महेंद्रगढ़ को वर्षों पीछे धकेल दिया हैं। इस अवसर पर मनोज राव, सरपंच विक्रम तंवर, सूबेदार धर्मसिंह, देशराज सिंह, रामसिंह, सूबेसिंह, मास्टर ओमप्रकाश, मुक्तयार सिंह, बहादुर सिंह, संजय पंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed