फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There will be a prize of more than 20 lakhs in BJRD Khel Mahakumbh.

Mahendragarh-Narnaul News: बीजेआरडी खेल महाकुंभ में होगा 20 लाख से अधिक का इनाम

Sun, 07 Jan 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 07 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
There will be a prize of more than 20 lakhs in BJRD Khel Mahakumbh.
महेंद्रगढ़। आगामी छह फरवरी को लगने वाले बाबा जयरामदास के मेला अवसर पर इस बार विभिन्न खेलों में देशभर से करीब तीन हजार खिलाड़ी शामिल होंगे। वहीं इस बार मंदिर कमेटी की ओर से विभिन्न खेलों के इनामों में भी वृद्धि करते हुए 20 लाख रुपये से अधिक की इनामी राशि रखी गई है।
विज्ञापन

आगामी 23 जनवरी को बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ के साथ मेले का शुभारंभ हो जाएगा। 15 दिनों तक चलने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में देशभर से 32 टीमें शामिल होंगी। वहीं वॉलीबाल पांच फरवरी सुबह 9 बजे से शुरू की जाएगी, जबकि कुश्ती दंगल, व एथेलेटिक्स की सभी प्रतियोगिताएं मेले के दिन छह फरवरी को होंगी। मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह ने बताया कि मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं खेलों के लिए सभी प्रकार के मैदानों को तैयार करने का काम भी अंतिम चरण में चल रहा है। 23 जनवरी को महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह मुख्यातिथि होंगे जबकि अध्यक्षता श्रीकृष्णा स्कूल के एमडी कर्मवीर राव बीजेआडी क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता में देशभर से 32 टीमें शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि इस बार विभिन्न प्रतियोगिताओं में 3 हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन

किस खेल में कितनी होगी ईनामी राशि
इस बार बीजेआरडी क्रिकेट कप की विजेता टीम को 2.1 लाख रुपये व आधा किलोग्राम शुद्ध चांदी का बीजेआरडी कप, उप विजेता को 1.21 लाख रुपये की राशि तथा 250 ग्राम चांदी का बीजेआरडी कप दिया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ दा सीरीज को बाइक व अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। वॉलीबाॅल की विजेता को 61 हजार व उप विजेता को 41 हजार रुपये, कबड्डी विजेता को 1.12 लाख व उप विजेता को 81 हजार रुपये की राशि तथा ट्राफी दी जाएगी, जबकि लड़कियों की कबड्डी टीम को 51 हजार व उप विजेता को 31 हजार की राशि दी जाएगी। छोटे बच्चों की कबड्डी विजेता टीम को 21 हजार व उप विजेता को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं कबड्डी एवं क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी ईनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। 500 रुपये से 51 हजार रुपये के कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा दौड़, बुजुर्ग दौड़, लड़कियों की दौड़ 100 मीटर से 5 हजार मीटर तक होंगी। साथ ही 52 किलोग्राम भार वर्ग में लड़कों की कबड्डी, गोला फेंक, लंबी व ऊंची कूद, जैवलिन थ्रो सहित अन्य एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed