{"_id":"691a2598c09b35266d036907","slug":"there-was-tremendous-enthusiasm-among-the-people-in-the-program-organized-on-shaurya-saini-jayanti-narnol-news-c-196-1-nnl1005-132359-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शूर सैनी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों में रहा जबरदस्त उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शूर सैनी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों में रहा जबरदस्त उत्साह
Mon, 17 Nov 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 17टीन शेड नंबर 2 में खाना खाते कार्यक्रम में पहुंचे लोग। संवाद
- फोटो : reasi news
नारनौल। महाराजा शूर सैनी जयंती कार्यक्रम के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिले भर सहित अन्य जिलों से भी हजारों की संख्या में पहुंचे। महिलाओं व बुजुर्ग भी काफी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे। लोगों को कार्यक्रम में लेकर पहुंची करीब 400 रोडवेज बसों के लिए मंडी के समीप दो एकड़ क्षेत्र में पार्किंग बनाई गई थी। वहीं लोगों की गहन तलाशी के बाद कार्यक्रम स्थल में प्रवेश दिया गया। अधिक भीड़ होने के कारण व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंडाल में अलग-अलग बॉक्स बनाए गए थे। वहीं कार्यक्रम स्थल के पास पुलिस का सख्त पहरा रहा।
कार्यक्रम के लिए दो प्रवेश द्वार बनाए गए
कार्यक्रम के लिए दो प्रवेश द्वार बनाए गए थे। एक प्रवेश द्वार से आमजन को प्रवेश दिया जा रहा था। वहीं दूसरे प्रवेश द्वार से वीआईपी पास प्राप्त लोगों को प्रवेश दिया गया।
करीब 25 हजार लोगों ने खाया खाना
कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए खाना कार्यक्रम के दौरान ही करीब दोपहर एक बजे टीन शेड नंबर 2 में शुरू कर दिया गया था और करीब 25 हजार लोगों ने खाना खाया। हलवाई सुभाष ने बताया कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीन शेड के नीचे खाने के अलग-अलग 5 काउंटर बनाए गए थे और करीब 20 तंदूर की रोटी बनाई जा रही थी।
विज्ञापन
मंत्रियों के लिए बनाया सरसों का साग व मक्के की रोटी
मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं के लिए टीन शेड नंबर दो के पास खाना तैयार किया जा रहा था। हलवाई रमेश ने बताया कि खाने में चुर-चुर नान और मक्के की रोटी और अन्य सब्जियों के अलावा सरसों का साग भी विशेष रूप से बनाया गया था।
परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार्यक्रम में बस द्वारा आई थी। कार्यक्रम में बेहतर व्यवस्था के कारण अधिक भीड़ होने के बाद भी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
रेनू देवी, महेंद्रगढ़
अपने साथियों के साथ बस से कार्यक्रम में पहुंचा था। सभी में कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह था। बस पार्किंग से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सभी व्यवस्थाएं बेहतर थी।
विनोद सैनी,सोनीपत