{"_id":"67f95ee5de72eb4cdf0e4590","slug":"there-was-some-relief-from-the-drizzle-narnol-news-c-203-1-sroh1010-116403-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली
Fri, 11 Apr 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:75- बूंदाबांदी के दौरान बस स्टैंड के वर्कशॉप पर तिरपाल से ढ़की सरसों--संवाद
महेंद्रगढ़। एक सप्ताह से लगातार हो रही गर्मी से लोगों को शुक्रवार शाम को बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली है। वीरवार रात से हो रहे मौसम में बदलाव से काफी राहत मिली है।
दो दिनो से तेज अंधड़ और बूंदाबांदी से तापमान में दो डिग्री की गिरावट भी आई है। अधिक गर्मी के कारण दिन में बाजार से भीड़ भी गायब रहने लगी है। वीरवार रात 9 बजे से सुबह चार बजे तक तेज गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। शाम पांच बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब 20 मिनट हुई बूंदाबांदी से राहत मिली है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 16 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान अंधड़, बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने राजस्थान पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने हवाओं की दिशा में मंगलवार से ही बदलाव हो गया। पहले हवा सीधे थार मरुस्थल की तरफ से उष्ण गर्म पश्चिमी बनी हुई थी,वर्तमान समय में हवाएं दक्षिणी पश्चिमी से अरब सागर से नमी मिलने से तापमान में बढ़ोतरी तथा उमसभरी पसीने वाली गर्मी बनी रहेगी। 16 अप्रैल के बाद तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।