फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There was no electricity in 30 houses for 23 years, they demonstrated by tying black bands over their eyes.

Mahendragarh-Narnaul News: 30 घरों में 23 साल से नहीं आई बिजली, आंखों पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Wed, 03 Jul 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 03 Jul 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity in 30 houses for 23 years, they demonstrated by tying black bands over their eyes.
फोटो संख्या: 59 लघुसचिवालय में ज्ञापन सौंपने जाते हुए देवास के ग्रामीण---संवाद
महेंद्रगढ़। गांव देवास की बीपीएल कॉलोनी के 30 परिवारों के लोगों को पिछले 23 साल से बिजली की रोशनी नसीब नहीं हो पाई है। मंगलवार को 30 से अधिक परिवारों के महिला-पुरुषों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर लघु सचिवालय में जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बीपीएल परिवारों ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपायुक्त डॉ. मनीष यादव के नेतृत्व में रोष-प्रदर्शन कर सरकार व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही बिजली नहीं पहुंची तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने बताया कि गांव देवास में वर्ष 1999 में 37 बीपीएल परिवार को गांव के बाहर की तरफ रहने के लिए 100-100 गज के प्लाट दिए थे। वर्ष 2003 में 93 बीपीएल परिवारों को प्लाट आवंटित हुए थे। बीपीएल प्लाट मिलने के बाद वर्ष 1999 से ही लोगों ने यहां रहना शुरू कर दिया। वर्ष 2003 तक यहां करीब 30 परिवार रहने लगे थे, लेकिन प्लाट मिलने के 23 साल बाद भी यहां लोग अपने घरों में बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परिवारों ने जन्म लेने वाले बच्चों ने अभी तक अपने घरों में कभी बिजली नहीं देखी है। कुछ युवाओं की यहां आने के बाद शादी हो गई है, लेकिन हालात अब भी ज्यों की त्यों है। यहां लोग अपने घरों में बिजली आने की आस छोड़ चुके हैं। डॉ. मनीष यादव ने कहा कि सरकार व प्रशासन की लापरवाही के कारण यह आबादी लंबे समय से बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। लोगों ने कहा कि 24 घंटे में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
गांव देवास की सरपंच मंजीत, नवीन कुमार, शेरू पंच, रामनिवास पाटौदा, सुनील प्रधान का कहना है कि विधायक और मंत्री यहां केवल वोट के लिए आते हैं। जब नागरिक उनके पास अपनी समस्या लेकर जाते है तो उनकी समस्या बिना सुने टाल दिया जाता है। यहां पांच वर्ष पूर्व विभाग द्वारा बिजली के पोल भी खड़े कर दिए गए थे। करीब एक वर्ष पूर्व ठेकेदार ने यहां कुछ पोल भी उखाड़ लिए हैं। इन परिवारों द्वारा तीन बार मीटर की सिक्योरिटी राशि जमा कराई जा चुकी है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी व राजनेताओं को इन गरीब परिवारों पर कोई तरस नहीं आ रहा है।
गांव देवास के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या से अवगत कराया था। समस्या के समाधान के लिए बिजली निगम के उच्चाधिकारियों से बातचीत कर जल्द समाधान के निर्देश दिए हैं। इसके समाधान के लिए वह निजी तौर पर प्रयास करेंगे। जल्द ही समाधान कराया जाएगा।

-संजीव कुमार, उपमंडल अधिकारी नागरिक, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या: 59 लघुसचिवालय में ज्ञापन सौंपने जाते हुए देवास के ग्रामीण---संवाद

फोटो संख्या: 59 लघुसचिवालय में ज्ञापन सौंपने जाते हुए देवास के ग्रामीण---संवाद

फोटो संख्या: 59 लघुसचिवालय में ज्ञापन सौंपने जाते हुए देवास के ग्रामीण---संवाद

फोटो संख्या: 59 लघुसचिवालय में ज्ञापन सौंपने जाते हुए देवास के ग्रामीण---संवाद

फोटो संख्या: 59 लघुसचिवालय में ज्ञापन सौंपने जाते हुए देवास के ग्रामीण---संवाद

फोटो संख्या: 59 लघुसचिवालय में ज्ञापन सौंपने जाते हुए देवास के ग्रामीण---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article