फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There was intermittent drizzle throughout the day in the area, cold increased

Mahendragarh-Narnaul News: क्षेत्र में दिनभर रुक-रुक होती रही बूंदाबांदी, बढ़ी ठंड

Mon, 27 Nov 2023 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
There was intermittent drizzle throughout the day in the area, cold increased
बूंदाबांदी के बाद खेतों में दिन के समय छाया कोहरा।-संवाद
नारनौल। क्षेत्र में सोमवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी ने लोगों को ठंड का अहसास करवा दिया है। जिसके चलते लोग दिनभर घरों में गर्म कपड़ों में दुबके रहे। बूंदाबांदी के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री से गिरकर 22.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि सुबह के समय हलका कोहरा भी देखने को मिला। यह बूंदाबांदी गेहूं व सरसों की फसलों के लिए काफी लाभदायक मानी जा रही है। जिसके कारण किसान भी अच्छी बारिश होने की कामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने 1 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस मौसम प्रणाली की वजह से मंगलवार को बादलवाही के साथ हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की जाएगी। वर्तमान मौसम प्रणाली से पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो रही है। जिससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि उक्त मौसम प्रणाली के आगे निकलने के साथ एक नया पश्चिमी विक्षोभ 29 नवंबर को सक्रिय होगा। जिसकी वजह से फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस मौसम प्रणाली की वजह से मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली 29-30 नवंबर और 1 दिसंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश तेज गति से हवाएं चलेगी। वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां दर्ज की जाएगी। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज होगी और क्षेत्र में कड़ाके की ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी।
विज्ञापन

- 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा नारनौल का तापमान
मौसम में बदलाव आने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस पर था। दोनों ही तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री कम बने हुए है। सोमवार को सुबह से रुक-रुक हो रही बूंदाबांदी से अचानक से ठंड बढ़ गई है। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। सरकारी अवकाश होने के चलते लोग आज दिनभर घरों में ही कपड़ों में दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बूंदाबांदी से वायु गुणवत्ता सूचकांक में हुआ सुधार
पिछले दिनों से जिला की आबोहवा बहुत खराब स्थिति में पहुंच गई थी। जिसके चलते यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 को पार कर गया था। परंतु हवाओं की दिशा दक्षिणी पूर्वी होने से जिला में वायु प्रदूषण सूचकांक सुधार हुआ है। रविवार को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार जिला में नारनौल शाम 6 बजे का वायु गुणवत्ता सूचकांक 286 पर पहुंच गया है। वहीं सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 176 पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed