{"_id":"656b71ede3edf84c91028d75","slug":"there-was-a-fight-between-two-groups-near-the-vegetable-market-the-car-was-damaged-narnol-news-c-203-1-sroh1010-5590-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी के पास दो गुटों में हुई मारपीट, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी के पास दो गुटों में हुई मारपीट, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त
Sat, 02 Dec 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के सब्जी मंडी रोड पर रंजिश के चलते शनिवार को दो गुटों में मारपीट हुई व एक गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान राहगीरों ने पुलिस को 112 पर कॉल करके सूचना दी। वहीं लोगों द्वारा एक व्यक्ति को काबू कर पुलिस के हवाले किया गया। शहर व आसपास के दो गुटों के बीच काफी बार रंजिश को लेकर काफी बार झगड़ा हो चुका है। शनिवार को करीब तीन बजे शहर की सब्जी मंडी रोड पर दो गाड़ियों में सवार होकर आए करीब एक दर्जन लोगों के बीच मारपीट हुई थी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को लोगों की सहायता से काबू किया है। हालांकि एक पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत देकर मारपीट का आरोप भी लगाया गया। पुलिस क्षतिग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर शहर थाना ले गई।
वहीं शहर थाना प्रभारी मूलचंद तंवर ने बताया कि शनिवार को जब वह टीम के साथ गश्त पर था तो सब्जी मंडी के पास झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर टीम सहित पहुंचे तो झगड़ा करने वाले वहां से फरार हो चुके थे। संदेह के आधार पर एक युवक को गाड़ी सहित हिरासत में लिया गया। प्रथम जांच में यह मामला पुरानी रंजिश के चलते आपसी झगड़े का लग रहा है। इस मामले में उन्हें शिकायत मिल चुकी है। एक युवक को मौके से लोगों की सहायता से पकड़ा गया था। शिकायत के आधार पर इस मामले की जांच की जाएगी।