फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There was 3 mm rain in Satnali and 2 mm rain in Nangal Chaudhary.

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में 3 एमएम और नांगल चौधरी में 2 एमएम हुई बारिश

Fri, 17 Jan 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 17 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
There was 3 mm rain in Satnali and 2 mm rain in Nangal Chaudhary.
फोटो नंबर-16नारनौल में सुबह के समय छाया घना कोहरा। संवाद - फोटो : संवाद
नारनौल। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। बुधवार शाम और वीरवार सुबह क्षेत्र में कुछ जगह पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सतनाली में 3 एमएम और नांगल चौधरी में 2 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन

वहीं महेंद्रगढ़, कनीना, नारनौल और अटेली में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। आगामी दिनों में शीतलहर, सघन कोहरा और बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी दिनों में क्षेत्र में तेज गति से ठंडी हवाएं चलने, तापमान में गिरावट और कोहरे के साथ हाड़कंपा देने वाली ठंड का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिस कारण 22 व 23 जनवरी को बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है। क्षेत्र में वीरवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। नारनौल में न्यूनतम तापमान में 4.5 व अधिकतम तापमान में 3.1 और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान में 6.1 व अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की दिशा उत्तरी बर्फीली होने के कारण क्षेत्र में शुक्रवार को तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा तेज गति से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण लोगों को प्रचंड शीतलहर का सामना भी करना पड़ेगा। वातावरण में प्रचूर मात्रा में नमी होने से क्षेत्र में सघन कोहरे भी छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed