फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There should be improvement in the system of parks, BPL card holders should be investigated

महेंद्रगढ़-नारनौल: पार्काें की व्यवस्था में हो सुधार, बीपीएल कार्डधारकों की जांच की जाए

Mon, 13 Feb 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 13 Feb 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
There should be improvement in the system of parks, BPL card holders should be investigated
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन नारनौल की मासिक बैठक किला रोड स्थित साध्वी मिश्री देवी आश्रम में संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में इस मास में जन्मदिन वाले संगठन के सदस्य ओपी मान, अशोक डोरा और गणपत राम सैनी को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रधान की अनुमति से संगठन के महासचिव मुखराम सैनी ने बैठक की कार्रवाई शुरु की। जिसमें शहर की प्रमुख समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। विजय सिंह यादव ने बताया कि शहर में बीपीएल कार्ड ऐसे लोगों के भी बने हुए हैं जिनके पास अपनी कार और कोठी है। इसलिए सरकार को बीपीएल कार्ड धारक के घर के बाहर गरीब परिवार लिखवाना चाहिए। यादव ने बताया कि शहर में अनेक घरों में न तो नलों पर वॉल व टोंटी है और न घरों मे मीटर है। इस तरह पानी व्यर्थ बह रहा है तथा पानी की चोरी की जा रही है। संगठन के उप प्रधान ओमप्रकाश मान ने बताया कि पुल बाजार से ऊपर की ओर दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। जबकि विभाग को बार-बार शिकायत दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सुभाष सिंगल ने बताया कि राव बंशी सिंह पार्क की समस्याओं के बारे मार्केट कमेटी को कई बार लिखित में दिया गया है किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क को तो यदि आवारा पशु स्थली का नाम दे दिया जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। पार्क की कई जगह से चाहरदीवारी टूटी हुई है। जिस कारण पार्क में आवारा पशु विचरण करते रहते हैं। नगर परिषद की चेयरपर्सन ने भी उक्त समस्या स्वयं अपनी आंखों से देखी हुई है किंतु अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस दौरान रोहतास लांबा, एसएल चौहान, देवकरण चौहान, शिवहरी अग्रवाल, अजीत जैन, राजकुमार एडवोकेट, राव यादराम नंबरदार, शिवलाल वर्मा, उमादत्त शर्मा, पीएन दीवान, हरद्वारी लाल वर्मा, भागीरथ, जयदयाल, सुरेश भारद्वाज, बीएल सैनी, अमीलाल पंच, रामबिलास यादव, गणेश हरित, ब्रह्मप्रकाश रोहिल्ला, राजकुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार, जगमोहन गर्ग व रामनिवास सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed