फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is not a single agricultural development officer in Mahendragarh and Kanina blocks.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ व कनीना ब्लॉक में नहीं हैं एक भी कृषि विकास अधिकारी

Mon, 18 Mar 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 18 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
There is not a single agricultural development officer in Mahendragarh and Kanina blocks.
कनीना। कनीना व महेंद्रगढ़ ब्लॉक में एक भी कृषि अधिकारी नहीं है। इससे दोनों ब्लॉकों के 153 गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। इससे कृषि विभाग की स्कीमों के बारे में किसानों को पूर्ण जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

रिक्त पदों को भरने के लिए कृषि विकास अधिकारी यूनियन के सदस्य अनेक बार विभाग से मांग कर चुके हैं, लेकिन फिर भी पद रिक्त हैं। हाल ही में हुए तबादलों में से कनीना व महेंद्रगढ़ ब्लॉक के 19 हेड क्वार्टर हैं जिसमें महेंद्रगढ़ ब्लॉक में एक कृषि विकास अधिकारी व कनीना ब्लॉक में एक कृषि अधिकारी कार्यरत थे। इनका यहां से दूसरी जगह तबादला कर दिया हैं।
विज्ञापन

कृषि डॉ. विकास अधिकारी ने बताया कि संगठन द्वारा सरकार को इसकी सूचना कई बार दी जा चुकी है। खंड कृषि अधिकारी संदीप ने बताया कि केवल फील्ड में कृषि योजनाओं को लागू करने में दिक्कतें आ रही हैं, बल्कि इनके रूप में सरकार व किसान के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी भी कमजोर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के लिए अहम है कृषि विकास अधिकारी की भूमिका
सरकार और किसानों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करने वाले ये कृषि विकास अधिकारी बीजों व कृषि के तरीकों पर नई रिसर्च एवं तकनीकों को किसानों तक पहुंचाकर उन्हें इसका इस्तेमाल करने को प्रेरित करते हैं। बीज उपचार विधि, बीमा योजना, फसल विविधीकरण इत्यादि के लिए यही अफसर किसानों को जोड़ते हैं। फील्ड में ओलावृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं की वजह से फसलों के नुकसान का अपडेट भी विभाग को यही अफसर करते हैं।
महेंद्रगढ़ खंड में नांगल सिरोही, माजरा, पाली, आकोदा, खुडाना, खातोद, खातोदड़ा, डालनवास, सतनाली, नावा, सोहड़ी व कनीना खंड में बुचावास, बवानिया, भोजावास, दौगड़ा अहीर, कनीना, सुंदरह में वर्तमान में 43 कृषि विकास अधिकारियों के पद स्वीकृत है। इनमें केवल 4 कृषि विकास अधिकारी ही हैं। कृषि विकास अधिकारियों के पद रिक्त होने पर एग्रीकल्चर सुपरवाइजर लगे हुए हैं उनसे काम करवाया जा रहा है। अधिकारियों की नियुक्ति के लिए निदेशालय को अनेक बार लिखा जा चुका है।
देवेंद्र सिंह, जिला कृषि उपनिदेशक
कनीना उपमंडल में 61 गांव आते हैं व आठ केंद्र बने हुए हैं जिसमें केवल खेड़ी केंद्र पर एक कृषि विकास अधिकारी मौजूद हैं। बाकी केंद्रों पर कृषि विकास अधिकारी के पद रिक्त हैं। अब मेरी बदली बाढ़ड़ा हो गई है।

डॉ. विकास आफरीया, कृषि विकास अधिकारी
कृषि विकास अधिकारी किसानों और विभाग की मुख्य कड़ी है। इसमें रिक्त पदों को भर्ती होने चाहिए जिससे किसानों को विभाग द्वारा चलाई जाने वाली सभी स्कीमों के बारे में आराम से जानकारी मिल सके।
-डॉ. अजय यादव, एसडीओ, महेंद्रगढ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed