फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is no street light in Bhojawas village with population of 7000.

Mahendragarh-Narnaul News: 7000 आबादी वाले भोजावास गांव में नहीं है स्ट्रीट लाइट

Sun, 15 Dec 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
There is no street light in Bhojawas village with population of 7000.
फोटो संख्या:73- गांव भोजावास में लगी खराब स्ट्रीट लाइट--संवाद
कनीना। उपमंडल के भोजावास गांव की ग्राम पंचायत ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा देने पर ध्यान नहीं दे रही। गांव की गलियों में बिजली के खंभे तो लगे हुए हैं, लेकिन उन पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। ऐसे में शाम होते ही गांव की गलियों में अंधेरा छा जाता है। गांव में स्ट्रीट लाइट न होने के कारण रात के समय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। हालांकि इस समय सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। इसके कारण गांव में स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण इसका फायदा चोर उठा सकते हैं। इसके कारण ग्रामीणों में भी चोरी होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों मे घरों और दुकानों के ताले टूटने और चोरी होने की आशंका बनी रहती है। बिजली के खंभों पर शोपीस के रूप में केबल ही लटक रही लाइट उन पर से गायब है। वही प्रशासक द्वारा दिया जाने वाला बजट कागजों में ही खाना पूर्ति कर खर्च दिखा दिया जाता है। ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत को गांव की गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर काफी बार सूचना भी दे दी जाती है, लेकिन ग्राम पंचायत इस बात को लेकर कोई ध्यान नहीं देती है। जबकि ग्रामीणों को पंचायत स्तर से स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधा देने पर्याप्त बजट भी हर साल शासन से आवंटित होता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से हादसों का अंदेशा बना रहता है। गांव की गलियों से रात में गुजरने के दौरान अंधे मोड़ पर वाहन आपस में टकराने के मामले अक्सर होते हैं। चुनाव के समय तो हर सुविधा देने के वादे जनता से किए जाते हैं। लेकिन चुनाव के बाद कोई ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने बताया कि पिछली पंचायत ने गांव की हर गली मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट लगाने का वादा पूरा किया था। लेकिन कोरोना काल के बाद से जब नई ग्राम पंचायत गठित हुई है गांव के विकास की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वर्जन:
समस्या से ग्रामीणों को जल्दी ही निजात दिलवाएंगे। स्ट्रीट लाइट कुछ जगह पर ठीक है व कुछ जगह पर खराब है। इनको जल्दी ही ठीक करवा दिया जाएगा।- पवन कुमार, सरपंच प्रतिनिधि, भोजावास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed