{"_id":"67c9e8b7e7f8c2b97c029854","slug":"there-is-no-proper-drainage-of-contaminated-water-people-are-facing-problems-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122110-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दूषित पानी की उचित निकासी नहीं, लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दूषित पानी की उचित निकासी नहीं, लोगों को हो रही परेशानी
Thu, 06 Mar 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव तिगरा में दूषित पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी सड़क पर जमा रहता है। हालात इतने बदतर हैं कि पशु अस्पताल के रास्ते पर हमेशा गंदा पानी जमा रहता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। मार्ग में गंदा पानी जमा होने के कारण राहगीरों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है जिससे उनके कपड़े और वाहन गंदे हो जाते हैं और हादसों का भी भय बना रहता है। समस्या के बारे में ग्रामीणों ने अनेक बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द समस्या का स्थाई समाधान किया जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। समस्या के समाधान के लिए जल्द योजना अमल में लाई जाएगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।-राजेश कुमार,सरपंच प्रतिनिधि, गांव तिगरा।