फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is no parking system in the city, problems increased due to traffic jam

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में नहीं है पार्किंग की व्यवस्था, जाम से बढ़ी परेशानियां

Sat, 31 Aug 2024 05:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 31 Aug 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
There is no parking system in the city, problems increased due to traffic jam
बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण सब्जी मंडी रोड पर लगा जाम।
महेंद्रगढ़। शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार में लोग सड़क किनारे वाहनों के खड़ा कर देते हैं। इससे सड़कें संकरी हो जाती हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से पिछली दो योजनाओं के दौरान आठ बार अस्थायी पार्किंग बनाने की योजना तैयार की गई, लेकिन जिम्मेदार एक बार भी धरातल पर नहीं उतार पाए। पार्किंग के अभाव में शहर के मुख्य बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

योजनाओं के दौरान शहर में छह स्थानों पर अस्थायी पार्किंग शुरू करने के लिए प्रस्ताव पास कर डीएमसी को भेजा गया था। इसके बाद हर बार नपा की बैठक में इस प्रस्ताव को पास किया जा चुका है, लेकिन अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। वहीं पुलिस आए दिन वाहनों के बेतरतीब और उचित स्थानाें पर नहीं खड़ा करने पर चालान कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
- यहां होनी थी पार्किंग की व्यवस्था
नपा की ओर से शहर बालाजी चौक, नगर पालिका कार्यालय के सामने, पुराने किले के पीछे, भगवान परशुराम चौक पर बड़ा बाजार, हुड्डा पार्क के पास खाली जगह, ऑटो मार्केट के पीछे आदि स्थानों पर पार्किंग बनाने का विचार किया गया था। इसके लिए नपा की हर बैठक में प्रस्ताव पास किया जा चुका है, लेकिन जिम्मेदार अभी तक धरातल पर नहीं उतार पाए है।
इंसेट
यहां लगता है जाम
शहर के सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, रेलवे रोड, विश्वकर्मा चौक, शंकर मार्केट, परशुराम चौक, 11 हट्टा बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, गांधी मार्केट, आईटीआई रोड पर अधिक जाम लगा रहता है। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

-------------------
शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोग दुकानों के सामने वाहन खड़ा कर घंटों गायब रहते हैं। कई बार दिन में जाम की स्थिति बन जाती है। लोग अपने वाहनों को चोरी के भय से लॉक कर चलते जाते हैं।- घनश्याम, दुकानदार
-------------

सब्जी मंडी रोड पर दुकानदार होड़ में दुकानों के सामने सामान सजा देते हैं। यह शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। यहां दिनभर हजारों वाहन और लोग यहां से गुजरते हैं, जिसके कारण जाम की स्थिति बन जाती है।- विपिन कुमार, दुकानदार

-------------
शहर में पार्किंग की व्यवस्था जरूरी है। पार्किंग होगी तो लोग वहीं अपनी गाड़ियां खड़ी करेंगे। इससे दुकानदारों को भी परेशानी नहीं होगी और वाहन चालकों को भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेंगा।- रोहताश तिवाड़ी, दुकानदार
-----------

शहर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पार्किंग की व्यवस्था हो जाए तो बड़े वाहन पार्किंग में खड़ा कर दिया जाएगा और जाम की स्थित नहीं बनेगी।- महेश शर्मा , दुकानदार


------------
वर्जन...

आचार संहिता समाप्त होने के बाद शहर में छह स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने की योजना है। स्थायी पार्किंग के लिए डीएमसी से मंजूरी मिलते ही शहर में पार्किंग शुरू कर दी जाएगी। - रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed