फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is no direct bus on the Kultajpur route, and the 10 km journey takes hours.

Mahendragarh-Narnaul News: कुलताजपुर रूट पर सीधी बस नहीं, 10 किमी सफर में लग रहे घंटे

Sun, 01 Mar 2026 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
There is no direct bus on the Kultajpur route, and the 10 km journey takes hours.
फोटो नंबर- 13नारनौल डिपो में खड़ी बस। संवाद
नारनौल। कुलताजपुर, थाना व ढोसी गांवों में जाने के लिए एक भी सीधी रोडवेज बस नहीं है। इस रूट पर ऑटो भी सीमित मात्रा में चलते हैं। ऐसे में लोग निजी वाहनों से लिफ्ट लेकर आवागमन करते हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं नारनौल से गांव कुलताजपुर तक 10 किमी तक सफर तय करने में लोगों को घंटों लग जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पढ़ाई, मजदूरी, नौकरी, खरीददारी व व्यवसाय के लिए लोग नारनौल जाते हैं लेकिन इस रूट पर बस का संचालन नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि सुबह 8 बजे व शाम 5:30 कुलताजपुर रूट के लिए बस का संचालन किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि अगर सुबह व शाम के समय बस का संचालन शुरू किया जाता है तो ढोसी धाम आने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
गांव से कई छात्र पढ़ने के लिए और अन्य लोग रोजगार के लिए रोजाना नारनौल के लिए आवागमन करते हैं लेकिन परिवहन सुविधा नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस का संचालन शुरू होने से लोगों को सुविधा मिलेगी।-प्रमोद शर्मा, गांव कुलताजपुर
बॉक्स
बस का संचालन नहीं होने और सीमित मात्रा में ऑटो के संचालन से लोगों को अन्य वाहनों से लिफ्ट लेकर सफर करते हैं जिससे कुछ किमी की दूरी को तय करने में घंटों लग जाते हैं। मांग है कि सुबह व शाम के समय बस का संचालन शुरू किया जाए। -भीम सिंह, गांव कुलताजपुर

--------
वर्जन :
ग्रामीणों की मांग अनुसार कई गांवों में बस का संचालन बढ़ाया गया है। ग्रामीण बस के संचालन की मांग को डिपो कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद रूट का निरीक्षण किया जाएगा और बस के संचालन की योजना बनाई जाएगी। -सतीश कुमार, सीआई, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article