फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is no compromise on the safety of children: Rana

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं : राणा

Wed, 20 Nov 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 20 Nov 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
There is no compromise on the safety of children: Rana
फोटो- 20अधिकारियों की बैठक लेते हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य। स्रोत- प्रश
नारनौल। हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य सुमन राणा व गणेश कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्कूल बसों की लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राणा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। आयोग का मकसद केवल चालान करना नहीं बल्कि स्कूलों को अपडेट रखना भी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस मामले में पूरी तरह सतर्क रहें। राज्य सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर बहुत गंभीर है। कनीना में जो स्कूल बस हादसा हुआ था, वैसी पुनरावर्ती ना हो इसके लिए जरूरी है कि लगातार फील्ड में रहकर स्कूल बसों की चेकिंग की जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर सदस्य गणेश कुमार ने कहा कि हरियाणा सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के 28 मानकों को सभी स्कूलों को लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि आयोग का मुख्य मकसद बच्चों को सुरक्षित माहौल देना है। इस मामले में आयोग पूरी तरह से गंभीर है। इस मौके पर डीएसपी सुरेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव व जिला बाल संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed