फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is no bus service on rural routes from Mahindergarh, passengers are upset

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से ग्रामीण रूट पर नहीं बस सेवा, यात्री परेशान

Tue, 16 Sep 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
There is no bus service on rural routes from Mahindergarh, passengers are upset
फोटो संख्या:53- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी बसें--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी वाया बुचौली, मेघनवास, गागड़वास, कोका और मोहनपुर की बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन पांच गांवों की करीब 20 हजार की आबादी महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जाने के लिए अब निजी वाहनों पर निर्भर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इसमें सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों और महिलाओं को हो रही है। उन्होंने याद दिलाया कि प्रदेश सरकार ने हर गांव तक बस सेवा पहुंचाने का वादा किया था। करीब एक साल पहले ग्रामीणों ने जनसंवाद कार्यक्रम में बस शुरू करने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

इसके बाद रोडवेज अधिकारियों ने दो माह के लिए बस सेवा शुरू की थी, लेकिन फिर उसे बंद कर दिया गया। तब से अब तक बस सेवा संचालित नहीं हो रही है। विद्यार्थियों को महेंद्रगढ़ या रेवाड़ी तक पहुँचने के लिए पांच किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है या उन्हें निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
एक वर्ष पहले जनसंवाद में बस शुरू करवाने की मांग उठा उठाई गई थी। दो माह बाद बस को बंद कर दी गई। अभी तक बस का संचालन नहीं किया गया। बस शुरू करवाने के लिए कई बार मांग पत्र सौंप चुके है।
--- सोनू, ग्रामीण
---------------
महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी वाया बुचौली, मेघनवास, बचीनी, गागड़वास के करीब 20 हजार की आबादी के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेकर आवागमन करना पड़ रहा है। विभाग को इस रूट पर बस शुरू करवानी चाहिए।
--- संदीप शर्मा, ग्रामीण
-------------
महेंद्रगढ़ महाविद्यालय में आने के लिए बुचौली बस अड्डे पर घंटों वाहनों को इंतजार करना पड़ता है। उसके बाद निजी वाहनों का सहारा लेकर महेंद्रगढ़ महाविद्यालय में पहुंचते है। बस के अभाव में महाविद्यालय में दो घंटे लेट पहुंचते है। इसके अलावा स्कूल के विद्यार्थी भी स्कूल में आने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेते है।
--- विकास यादव, विद्यार्थी
------------------
इस मार्ग पर बस चलवाने को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों व उपायुक्त को मांग पत्र सौंप चुके है। लेकिन अभी तक बस का संचालन नहीं किया गया है। अब चंडीगढ़ में विभाग के उच्च अधिकारियों व सीएम विंडों में बस चलाने की मांग की जाएगी।
--- अलका यादव, सरपंच, बुचौली
-----------
- वर्जन:
महेंद्रगढ़ से बुचौली के लिए बस का संचालन के लिए ग्रामीणों की ओर से कोई मांग पत्र नहीं मिला है। अगर ग्रामीणों की ओर से कोई मांग पत्र मिलता है तो रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार बस का संचालन किया जाएगा।

--- हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:53- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी बसें--संवाद

फोटो संख्या:53- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी बसें--संवाद

फोटो संख्या:53- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी बसें--संवाद

फोटो संख्या:53- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी बसें--संवाद

फोटो संख्या:53- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी बसें--संवाद

फोटो संख्या:53- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी बसें--संवाद

फोटो संख्या:53- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी बसें--संवाद

फोटो संख्या:53- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी बसें--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed