{"_id":"60f323df8ebc3e6d5b24f91b","slug":"theft-revealed-in-three-temples-narnol-news-rtk6181157179","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मंदिरों से चोरी का हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मंदिरों से चोरी का हुआ खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला खड़खड़ी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से 11 जुलाई को मूर्ति से चांदी का मुकुट चोरी करने वाले आरोपी राजेश से दो दिन के रिमांड में पूछताछ के दौरान नारनौल में मंदिर से हुई दो ओर चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोहल्ला रावका व मोहल्ला नलापुर के मंदिर में भी छत्र चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कुबूल किया है। मोहल्ला नलापुर में संतोषी माता के मंदिर व मोहल्ला रावका में चिरंजी बाबा के मंदिर से मूर्ति के छत्र चोरी हो गए थे। पुलिस ने नारनौल में 3 मंदिरों से चोरी का खुलासा करते हुए मंदिरों से चोरी मुकुट व छत्र बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोहल्ला खड़खड़ी निवासी ओमप्रकाश ने अस्पताल चौकी में 11 जुलाई को दी शिकायत में बताया कि सुबह के समय मंदिर में पूजा पाठ के लिए गया था उस समय राधा कृष्ण की मूर्ति पर मुकुट लगे हुए थे। उसके कुछ समय बाद उसने पूजा स्थल देखा तो भगवान कृष्ण की मूर्ति का मुकुट नही मिला। सूचना पर थाना शहर नारनौल में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज की छानबीन करते हुए मुकुट चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड में पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने नारनौल के अलग-अलग मंदिर से मुकुट व छत्र चोरी करके बेच दिए। इस मामले में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पवन के पास से राधा कृष्ण मंदिर से चोरी हुआ मुकुट बरामद किया। कृष्ण के पास से चिरंजी बाबा के मंदिर से चोरी हुए 4 छत्र बरामद किए और राजेश से संतोषी माता के मंदिर से चोरी किया हुआ एक छत्र बरामद किया है। आरोपी पवन व कृष्ण ने राजेश से कम कीमत में चोरी किया हुआ सामान खरीदा था। चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।