फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Theft in the third shop in 15 days in Akoda

आकोदा में 15 दिन में तीसरी दुकान में चोरी

Wed, 27 Jan 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Theft in the third shop in 15 days in Akoda
आकोदा। आकोदा मार्केट में मोटर वाइडिंग की दुकान से चोर करीब दस हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। आकोदा में पिछले 15 दिन में तीसरी बार दुकान में चोरी हुई है। इसमें एक चोरी की वारदात को ही पुलिस सुलझा चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव आकोदा निवासी बजरंग ने बताया कि वह 26 जनवरी को रोजाना की तरह करीब 7 से 8 बजे अपनी दुकान को ताला बंद कर अपने घर चला गया था। रात 11.16 बजे को मेरे पास फोन आया कि आपकी दुकान में चोरी हो गई। मौके पर आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान में तांबे की तार चोरी की गई थी। इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये थी। पुलिस ने बजरंग की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मार्केट के दुकानदारों ने चोरी की वारदात को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। जिस पर चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने भरोसा दिलाया बाजार एरिया में रात की गश्त बढ़ाई जाएगी। मार्केट कमेटी के दुकानदारों ने बताया कि पिछले 15 दिन में तीन दुकानों में चोरी हो चुकी है। चोरों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed