फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Theft in the market, two shops broken into, cash stolen

Mahendragarh-Narnaul News: बाजार में चोरी की वारदात, दो दुकानों में सेंध, नकदी पर हाथ साफ

Sat, 29 Nov 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 29 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Theft in the market, two shops broken into, cash stolen
फोटो 13 वो गेट जिसे तोड़कर अंदर घुसे चोर। संवाद
नांगल चौधरी। कस्बे के मुख्य बाजार निजामपुर रोड पर स्थित दो दुकानों में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर हजारों की नकदी चोरी कर ली। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार चोरों ने बंसल बर्तन भंडार व पवन जनरल स्टोर को निशाना बनाया। चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए दुकानों के ऊपर बने चौबारों का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी व गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बंसल बर्तन भंडार के संचालक रमेश कुमार ने बताया की बीती शाम को दुकान को अच्छे से बंद करके गये थे, लेकिन जब सुबह आए तो ऊपर चोबारे का गेट टुटा हुआ मिला और सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला। जब गल्ले में रखे हुए पैसे चेक किए तो वो नहीं मिले। दुकान में करीब 35 हजार रुपये रखे हुए थे। जिनको चोर चोरी कर ले गए व दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं पवन जनरल स्टोर संचालक पवन कुमार ने बताया की उसकी दुकान के ऊपर बने चोबारे का गेट भी टूटा हुआ था। वहीं गल्ले में रखे करीब 80 हजार रुपये की चोरी हो गई। वारदात को अंजाम देते समय चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर ले गए।


सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच कार्य शुरू कर दिया। पुलिस आस-पास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने, संदिग्धों की पहचान करने व वारदात का तरीका समझने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed