{"_id":"4f0a5f17eb49d12f2f72cb69a934c60e","slug":"theft-from-the-outside-of-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर से रुपयों से भरा बैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के बाहर से रुपयों से भरा बैग उड़ाया
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे जमा करवाने आए एक व्यक्ति के दो लाख रुपये बैंक के बाहर चाय की दुकान से उड़ा लिए। जैसे ही वह चाय वाले का हिसाब करने उठा तो चोर उसका रुपये से भरा थैला उठा ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव थनवास निवासी शादी राम स्टेट बैंक आफ इंडिया की नारनौल ब्रांच में किसी जानकार के अकाउंट में दो लाख रुपये जमा कराने आया था। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि बैंक से पैसे जमा कराने के लिए टोकन ले रखा था, उसका नंबर 134 था। जब 80 नंबर चल रहा था तो वह बैंक से बाहर आ गया और एक चाय की दुकान पर चाय पीने लगा। उसने अपना रुपये से भरा बैग भी पास ही रख लिया। बैग में सरसों बेचने से मिले एक लाख रुपये और अपने एकाउंट से निकलवाए एक लाख मिलाकर कुल दो लाख की राशि थी। यह राशि किसी परिचित के अकाउंट में जमा करवानी थी।
विज्ञापन
उसने जब चाय खत्म की तो दुकानदार को 20 रुपये पकड़ा दिए और हिसाब करने के लिए वह बैंच से उठा। जब उसने हिसाब कर बैंच की ओर देखा तो रुपयों से भरा बैग गायब मिला। उसने तुरंत इस बारे में बैंक को सूचना दी। बैंक अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महावीर चौकी पुलिस टीम ने पीड़ित व्यक्ति से पूछताछ की।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी इंचार्ज कैलाश चंद ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।