फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The youths who came in the car along with the couple in the car beat up and snatched 2 lakh more gold chain, case registered

Mahendragarh-Narnaul News: गाड़ी में सवार दंपती के साथ गाड़ी में आए युवकों ने मारपीट कर 2 लाख और सोने की चैन छीनी, मामला दर्ज

Tue, 06 Dec 2022 09:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 09:14 PM IST
विज्ञापन
The youths who came in the car along with the couple in the car beat up and snatched 2 lakh more gold chain, case registered
शहर के आजाद चौक के पास सोमवार शाम को करीब 6 बजे गाड़ी में सवार दंपत्ती के साथ गाड़ी में आए युवकों ने मारपीट कर दो लाख और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। महिला मुकेश देवीकी पर शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह और उसका पति धर्मेंद्र गांव कोथलपुर हाल निवासी सुहासरा जिला भिवानी की स्थायी निवासी है। 5 दिसंबर को समय करीब शाम 6 बजे के महेंद्रगढ़ शहर के आजाद चौक के नजदीक अपने पति के साथ खरीदारी करने के लिए आई थी। हम अपनी गाड़ी में बाजार में थे तभी अचानक एक स्विफ्ट गाड़ी आई जिसमें चार-पांच आदमी थे। उन्होंने पहले अपनी गाड़ी से हमारी गाड़ी के आगे टक्कर मारी और तीन-चार आदमी गाड़ी से निकल कर आए और उन्होंने बदतमीजी की। उसके पास रखे 2 लाख रुपये उठा लिए और गले में करीब 3 तोले की सोने की चेन को भी छीना। जब उसके पति धर्मेंद्र ने बचाव करने की कोशिश की तो उन्होंने मारपीट की और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वारदात करने वालों में एक को मुकेश देवी पहचानती है। जिसका नाम गोलिया निवासी छोटा माजरा और अन्य उसके साथ थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed