फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The youth took a new resolution on the new year

Mahendragarh-Narnaul News: नव वर्ष पर युवाओं ने लिया नया संकल्प

Sun, 01 Jan 2023 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
The youth took a new resolution on the new year
महेंद्रगढ़। नव वर्ष 2023 की नई कामनाओं को लेकर बेहतर जीवन के लिए सभी आज से नव वर्ष की शुरुआत करेंगे। नए संकल्पों के साथ नए साल की शुरुआत नए जोश के साथ शुरू हो चुकी है। हर कोई अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ दृढ़ संकल्पों के साथ नए साल की शुरुआत करते हैं। युवाओं ने नए संकल्पों के साथ वर्ष 2023 के नई शुरुआत की। युवाओं ने संकल्पों के बारे में खुलकर बताया। किसी ने मेहनत तो किसी ने दूसरों की मदद के संकल्प लिए।
विज्ञापन

जीवन को खुशहाल बनाने का है संकल्प
वर्तमान में युवाओं की अधिक भागदौड़ हो गई है। ऐसे में उन्होंने अपनी मंजिल को पाने के संकल्प के साथ-साथ जीवन की हर परिस्थितियों में खुश रहने का संकल्प लिया है। जीवन में काम के अलावा खुश रहना भी जरूरी है।
विज्ञापन

- प्रवीण, छात्र बीए द्वितीय वर्ष
मदद करने का लिया है संकल्प
नववर्ष पर इस बार नई ऊर्जा के साथ एक-दूसरे की मदद का संकल्प लिया है। उनका प्रयास रहेगा कि हर दिन एक जरूरतमंद की मदद की जाए। इसके लिए वह अन्य छात्राओं को भी प्रेरित करेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मीनाक्षी, छात्रा, बीए द्वितीय वर्ष
क्रोध और अहंकार छोड़ने का संकल्प
इस बार नववर्ष पर क्रोध एवं अहंकार का त्याग करने का संकल्प लिया है। क्रोध एवं अहंकार करने वाले कभी भी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते। क्रोध क्षणिक तूफान है, जिसके नुकसान का थमने के बाद ही आकलन हो पाता है। जीवन में अहंकार व क्रोध बाधाएं ही पैदा करता है। अपने संकल्प के अनुसार वह हर जरूरतमंद की मदद को तैयार रहेगा।
- सोनू कुमार, छात्र बीए
शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का लक्ष्य
इस अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी है। नई ऊर्जा के साथ इस बार पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय सफलता प्राप्त कर अपनी मंजिल की एक सीढ़ी भी इसी वर्ष पार करनी है। साथ ही वह एनडीए की परीक्षा की तैयारी करेगी।

- भारती, छात्रा
युवाओं को नशे से दूर रखने का रहेगा प्रयास
वर्तमान में युवा नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं। हमारे बुजुर्गों ने भी नशे को नाश का द्वार माना है। अपने संकल्प के अनुसार वर्षभर विभिन्न मंचों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर करने के लिए प्रेरित करेंगे। समय-समय पर कालेजों एवं स्कूलों में कार्यक्रमों के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रयास किया जाएगा।
- कर्मपाल, समाजसेवी, गांव सीगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed