फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The youth changed his debit card and withdrew Rs 155,0

Mahendragarh-Narnaul News: युवक ने डेबिट कार्ड बदलकर 155000 रुपये निकाले

Tue, 30 Apr 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 30 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
The youth changed his debit card and withdrew Rs 155,0
नारनौल। नारनौल में डेबिट कार्ड बदलकर एक युवक ने व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये की चपत लगा दी। उक्त व्यक्ति रेवाड़ी रोड स्थित बैक शाखा के एटीएम में पिन जनरेट करने के लिए गया था। इस दौरान युवक ने एटीएम कार्ड बदल लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में निहालपुरा निवासी लालसिंह ने बताया कि उसका खाता नारनौल स्थित एक बैंक में है। उसका नया एटीएम कार्ड बनकर आया था। जिसका पिन नंबर जनरेट करने के लिए वह रेवाड़ी रोड स्थित बैक शाखा के एटीएम में रविवार को करीब 7 बजे आया था। वह पिन जनरेट करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे कम दिखाई देने के कारण प्रकिया पुरी नही हो सकी। इस दौरान पीछे से एक लड़का आया, जिसने कहा कि वह आपकी मदद कर सकता है। उसने मदद के बहाने उसका डेबिट कार्ड बदल लिया और पिन नंबर भी पूछ लिया। युवक ने पीड़ित व्यक्ति को दूसरा कार्ड दे दिया। इसके बाद वह अपने घर चल गया। रविवार को ही उसके खाते से 115000 रुपये व सोमवार को 40000 रुपये निकाल लिए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed