{"_id":"68aca73616f744b2fa0e4cdf","slug":"the-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-narnol-news-c-196-1-nnl1004-128759-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फंदे से लटक कर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फंदे से लटक कर महिला ने दी जान
Mon, 25 Aug 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोहल्ला पुरानी मंडी निवासी अनुराधा (22) ने रविवार की देर शाम फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसने 11 महीने पहले मोहल्ला पीरआगा निवासी उमेश के साथ शादी की थी।
घटना की जानकारी होने के बाद अनुराधा के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
लड़की के पिता धारानंद ने बताया कि उसकी बेटी ने करीब 11 महीने पहले घर से भागकर पीरआगा के उमेश के साथ शादी कर ली थी। शादी के बाद उमेश और उसके परिजन उसको घर से पैसे नहीं लाने पर तंग करने लगे। इसके बाद उसने एक दो बार घर आकर उनसे पैसे भी लिए।
विज्ञापन
वहीं शादी के समय भी वह घर से पैसे लेकर गई थी। उसने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पर उमेश और उसके परिजन बार-बार पैसे लाने के लिए दबाव बनाते थे। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उमेश उसकी लड़की को काफी तंग करता था जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगाई है। पिता ने पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने गुहार लगाई।