{"_id":"6942f517008f599fd200add4","slug":"the-winning-athletes-were-honored-at-the-kids-athletics-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1004-133612-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
फोटो 4विजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए ग्राम पंचायत एवं जिला खेल अधिकारी।स्रोत ग्रामीण
सिहमा। सोनीपत में आयोजित हरियाणा राज्य किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अनमोल, अंश, रूपान और आयुष को जीतने पर जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने बधाई दी। विजेता बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर अभिभावकों और प्रशिक्षकों में विशेष उत्साह देखा गया।
सिहमा के नंबरदार रोहतास यादव ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक माहौल बढ़िया बनता है। बच्चों में खेलों के प्रति रुझान बढ़ने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। स्वस्थ जीवन के लिए खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। यह उपलब्धि उनके गांव बच्चों की कड़ी मेहनत व लग्न का परिणाम है।
सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने सभी विजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि उनके गांव के छोटी उम्र में बच्चों ने बड़ा नाम कमाया है। हरियाणा सरकार ऐसी प्रतिभाओं को प्रेरित व प्रोत्साहित कर रही है। सरकार खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
वहीं अंत में सरपंच प्रतिनिधि ने जिला खेल अधिकारी से राजीव गांधी खेल स्टेडियम सिहमा की कई कमियों को उनके सामने रखा। वहीं मौके पर जिला खेल अधिकारी ने उनको सभी मांगों को मानते हुए जल्द ही खेल स्टेडियम को नई रूपरेखा देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बिरेंद्र प्रधान, सत्य प्रकाश, अमित, सुरेंद्र कुमार, जसवंत, विक्रम, सतीश कुमार, सत्यदेव, कोमल कोच के अलावा बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं उपस्थित थी।