{"_id":"69726a4691302fb2f303e686","slug":"the-weather-will-change-from-today-with-chances-of-rain-and-strong-winds-an-alert-has-been-issued-narnol-news-c-196-1-nnl1004-135214-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज से बदलेगा मौसम, हवा के साथ बारिश के आसार, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज से बदलेगा मौसम, हवा के साथ बारिश के आसार, अलर्ट जारी
विज्ञापन
फोटो नंबर-26नारनौल में वीरवार सुबह छाए कोहरे के बीच गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : 1
नारनौल। जिले में शुक्रवार को मौसम बदलने की संभावना है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जनवरी के अंत तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। वहीं वीरवार सुबह हल्के कोहरे के साथ बादलवाही भी देखने को मिली।
नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 22.6 व 6.0 और 25.0 व 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। महेंद्रगढ़ जिले में दिन और रात्रि तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। जिले पर भी मौसम में बदलाव हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 23 जनवरी अलसुबह से हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में उसके बाद मध्यवर्ती जिलों में बारिश होने की संभावना है। फिर उत्तरी और पूर्वी जिलों पर हल्की से मध्यम बारिश बूंदाबांदी के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की गतिविधियों की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
साथ ही उत्तरी जिलों में गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को नकारा नहीं जा सकता है। इस मौसम प्रणाली का सबसे ज्यादा असर उत्तरी पूर्वी जिलों पर देखने को मिलेगा।
वर्तमान समय में हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर लगातार बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। संपूर्ण इलाके में शाम से ही दक्षिणी पश्चिमी और दक्षिणी पूर्वी नमी वाली 10-14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने शुरू हो गई है।
मौसम पूर्वानुमान:
23 जनवरी को एनसीआर में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियों साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। उत्तरी जिलों पर कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। 24-25 और 26 जनवरी को एनसीआर में कोहरा देखने को मिलेगा। 26 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव की गतिविधियों की संभावना बन रही है।