{"_id":"6a21c25298e2d3bc9e0a249e","slug":"the-weather-has-taken-a-turn-bringing-relief-from-the-heat-narnol-news-c-196-1-nnl1004-140789-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मौसम ने बदली करवट, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मौसम ने बदली करवट, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
फोटो 19अटेली में बारिश बीच गुजरते वाहन।संवाद
नारनौल। वीरवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिन में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन शाम होते-होते तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट भी देखी गई।
शहर के साथ-साथ अटेली, निजामपुर और नांगल चौधरी क्षेत्रों में भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। तेज हवाओं और बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। दिनभर की गर्मी के बाद अचानक बदले मौसम ने वातावरण को ठंडा कर दिया।
मौसम विभाग ने पहले ही 4 से 6 जून के बीच हरियाणा में आंधी और बारिश की संभावना जताई थी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई जिलों में तेज हवा, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। दक्षिणी, पश्चिमी और मध्य हरियाणा के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर आंधी और तेज बारिश की भी संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि उत्तरी और पूर्वी जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।