फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The water level in the villages increased due to the arrival of water in the dam

बांध में पानी आने से गांवों का जलस्तर बढ़ा

Mon, 02 Aug 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The water level in the villages increased due to the arrival of water in the dam
गांव महरमपुर में नदी क्षेत्र में आए नहरी पानी का निरीक्षण करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव। - फोटो : Narnol
दौचाना डिस्ट्रीब्यूटरी से खटोटी होते हुए महरमपुर गांव तक नदी में पानी छोड़ा गया है। सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने गांव महरमपुर में हालात का जायजा लिया। उन्होंने इस क्षेत्र में नदी एरिया को समतल करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद कृषि विभाग ने करीब 80 लाख रुपये की राशि खर्च कर नदी एरिया को समतल किया है। पानी आने से आसपास के गांवों में भूमिगत जलस्तर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री यादव ने कहा कि पानी नहीं आने से यह रास्ता उबड़-खाबड़ हो गया था। पिछले साल लगभग 80 लाख रुपये की लागत से दौचाना डिस्ट्रीब्यूटरी से खटोटी होते हुए महरमपुर गांव तक रास्ता समतल किया गया जिससे नहरी पानी महरमपुर में बनाए डैम में पहुंचा। इस इलाके में जलस्तर काफी नीचे चला गया था तथा किसानों के सिंचाई के साधन नकारा हो गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में नहरों में पानी नहीं आता था जिससे पानी का लेवल 700 से 800 फीट नीचे चला गया था। भाजपा शासनकाल में नहरों में पानी आने से जलस्तर में काफी सुधार हुआ है। सरकार की सोच है कि नहरी व बारिश का पानी इस इलाके में पहुंचे ताकि यहां का किसान व आम जनमानस खुशहाल हो। नहरी पानी से जाखनी, खोड़मा, जैलाफ, मोहनपुर, चिंडालिया, बापडोली, नांगल काठा, ढाणी बास, महरमपुर, धरसू, निवाजनगर, हाजीपुर व मेई गांवों का जलस्तर करीब 100 फुट से ऊपर आ गया है। इस मौके पर सतपाल, महीपाल, राजा, बहादुर सिंह, जगमाल, मोहन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed